अगर मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी का कौन है तो आप आसानी से बता देंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे गरीब आदमी कौन है? अगर नहीं तो चलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताते हैं कि दुनिया में सबसे गरीब कौन है? आखिर उसे सबसे गरीब होने का तमगा कैसे मिला? आइए आपके सभी सवालों के जवाब देता हूं। क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे गरीब आदमी कौन हो सकता है? चौंकाने वाली बात यह है कि ये कोई झुग्गी में रहने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि एक ऐसा इंसान है जिसने कभी अरबों डॉलर की ट्रेडिंग की थी। उसका नाम है जेरोम केर्विएल (Jérôme Kerviel) — एक फ्रांसीसी नागरिक जो आज करीब 495000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है।
कहां से आया, कैसे बना करोड़ों का डीलर?
जन्म: 11 जनवरी 1977, पोंट-एल-आबे, फ्रांस
परिवार: पिता लोहार और मां हेयरड्रेसर थीं – एक साधारण परिवार
शिक्षा: ल्यूमेरे यूनिवर्सिटी, ल्योन से फाइनेंस में मास्टर्स डिग्री
पढ़ाई में होशियार जेरोम को फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े बैंक Societe Generale में नौकरी मिल गई, जहां वह जूनियर डेरिवेटिव ट्रेडर बने। टेक्नोलॉजी और ट्रेडिंग में माहिर जेरोम ने बैंक के “Delta One” डिवीजन में काम करते हुए बड़ी डीलिंग शुरू की।
टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल और अरबों डॉलर की ट्रेडिंग
जेरोम को बैंकिंग सिस्टम और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की गहरी समझ थी। उन्होंने इसी का फायदा उठाकर बैंक के इंटरनल सिस्टम की कमजोरियों के सहारे अनधिकृत ट्रेडिंग शुरू की। शुरुआत में उन्हें मुनाफा हुआ और उन्होंने अकेले ही 73 बिलियन डॉलर तक की ट्रेडिंग कर डाली — वो भी बिना किसी अनुमति के।
2008 में खुला सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला
2008 में बैंक को शक हुआ और जांच में 7.2 बिलियन डॉलर (लगभग ₹495000 करोड़) का नुकसान सामने आया। जेरोम के फर्जीवाड़े और अनधिकृत ट्रेडिंग की वजह से बैंक को यह भारी घाटा उठाना पड़ा। यह रकम अब उनके ऊपर कर्ज के रूप में दर्ज है — जिससे वह तकनीकी रूप से दुनिया के सबसे गरीब व्यक्ति बन गए हैं।
सजा और कर्ज की विरासत
जांच के बाद 2015 में फ्रांसीसी कोर्ट ने जेरोम को तीन साल की जेल की सजा सुनाई। उन्हें विश्वासघात, धोखाधड़ी और अनऑथराइज्ड कंप्यूटर एक्सेस का दोषी पाया गया। उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है, लेकिन आज भी उनके सिर पर वह भारी भरकम कर्ज मौजूद है, जिसे चुकाना संभव नहीं।
आज क्या कर रहा है जेरोम?
जेल से छूटने के बाद जेरोम अब एक आम जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जिस कर्ज का बोझ उनके सिर पर है, वह उन्हें हमेशा सबसे गरीब बना देता है। कई लोग कहते हैं कि उन्होंने जानबूझकर नहीं किया, तो कुछ का मानना है कि लालच में आकर उन्होंने सिस्टम के साथ खेल किया। लेकिन जो सच सबसे बड़ा है वो ये कि एक ऐसा आदमी जो कभी बैंकों की ट्रेडिंग डेस्क पर करोड़ों की रकम मैनेज करता था, आज दुनिया के सबसे गरीब शख्स का टैग लिए घूम रहा है।







