फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट मिनट्स पर स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इसकी मदद से ग्राहक मात्र 40 मिनट के अंदर अपने पुराने स्मार्टफोन को नए स्मार्टफोन के साथ अपग्रेड कर सकते हैं। रियल टाइम डिवाइस वैल्यूएशन, इंस्टैंट डोरस्टेप पिकअप और सेम-डे वैल्यू एप्लिकेशन के साथ यह भारत में किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिसमें बिना किसी बाधा के डिवाइस एक्सचेंज हो सकेगा। यह सर्विस बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के कुछ चुनिंदा पिन कोड पर शुरू की गई है और जुलाई से इसे फ्लिपकार्ट मिनट्स के परिचालन वाले सभी शहरों में विस्तार दिया जाएगा।
स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम की लॉन्चिंग के साथ फ्लिपकार्ट मिनट्स भारत का पहला हाइपरलोकल प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां बड़े पैमाने पर रियल-टाइम स्मार्टफोन एक्सचेंज संभव है। इसने स्पीड (गति), सिंपलीसिटी (सरलता) और सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण अनुकूलता) को केंद्र में रखते हुए अपग्रेड के तरीके को नई परिभाषा दी है। फ्लिपकार्ट मिनट्स पर स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम से तेज, सुविधाजनक एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से स्मार्टफोन अपग्रेड की मांग को पूरा किया जा सकेगा। यह प्रोग्राम एक्सचेंज की प्रक्रिया को सुगम, सुविधाजनक और भरोसेमंद बनाने के साथ-साथ ई-कॉमर्स के माध्यम से सर्कुलर कंजम्प्शन को बढ़ावा देने के फ्लिपकार्ट के प्रयासों का हिस्सा है।
कैसे करता है काम?
एक्सचेंज प्रक्रिया को पूरी तरह से फ्लिपकार्ट मिनट्स एप में इंटीग्रेट किया गया है। पसंदीदा स्मार्टफोन चुनने के बाद ग्राहक मौजूदा डिवाइस की बेसिक जानकारी डालकर तुरंत उसकी वैल्यूएशन का पता लगा सकते हैं। इसके बाद एक एक्सचेंज एक्सपर्ट को असाइन किया जाता है और वह कुछ ही मिनट में ग्राहक के पास पहुंच जाता है। ऑन-साइट डिवाइस इवैल्यूएशन, पिकअप एवं नई खरीद पर आकर्षक ऑफर्स समेत पूरी प्रक्रिया मात्र 40 मिनट के अंदर पूरी कर ली जाती है।
ग्राहक बंद पड़े स्मार्टफोन समेत किसी भी तरह का स्मार्टफोन एक्सचेंज करके पुराने स्मार्टफोन की हालत के हिसाब से 50 प्रतिशत तक की एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं।इस प्रोग्राम को लेकर फ्लिपकार्ट मिनट्स की वाइस प्रेसिडेंट कंचन मिश्रा ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट में हम लगातार टेक्नोलॉजी को अपने ग्राहकों के लिए ज्यादा सुगम, सरल और सतत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट मिनट्स पर स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए हमने स्मार्टफोन अपग्रेड को क्विक कॉमर्स से जोड़ा है। इसके लिए इंस्टैंट डोरस्टेप पिकअप, रियल टाइम एक्सचेंज वैल्यू और भरोसेमंद रिफर्बिशमेंट पाइपलाइन को साथ लाया गया है। इससे ग्राहकों के लिए अपग्रेड करना तेज एवं आसान हो जाएगा। साथ ही फ्लिपकार्ट रीसेट के माध्यम से उपकरणों को सार्थक तरीके से पुन: प्रयोग करते हुए सर्कुलर कंजम्प्शन को लेकर फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता को भी मजबूती मिलेगी।’
फ्लिपकार्ट के सीनियर डायरेक्टर एवं बिजनेस हेड – रीकॉमर्स आशुतोष चंदेल ने कहा, ‘स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम को फ्लिपकार्ट मिनट्स से इंटीग्रेट करते हुए हम पर्यावरण के अधिक अनुकूल भविष्य की दिशा में भारत के प्रयासों को तेज एवं आसान बना रहे हैं। बंद पड़े डिवाइस समेत पुराने स्मार्टफोन के इंस्टैंट एवं हाइपरलोकल कलेक्शन से हम लॉजिस्टिक्स इमिशन को उल्लेखनीय रूप से कम कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि जिम्मेदारी के साथ रीफर्बिशमेंट या सर्टिफाइड रीसाइकिलिंग के माध्यम से ऐसे पुराने स्मार्टफोन का पुन: प्रयोग हो सके। हमारी एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स से ग्राहकों को ट्रेड-इन एक्सपीरियंस के दौरान ज्यादा भरोसा मिलता है। इस इंटीग्रेटेड एप्रोच से ग्राहकों को न केवल बेहतर मूल्य मिलता है, बल्कि जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करने की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और पर्यावरण पर पड़ने वाला दुष्प्रभाव भी कम होता है।’
फ्लिपकार्ट मिनट्स पर स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत ई-वेस्ट एवं कार्बन उत्सर्जन को कम करने और ग्राहकों के लिए अपग्रेडेशन के सफर को तेज एवं सार्थक बनाने के फ्लिपकार्ट के विजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रियल-टाइम एक्सचेंज, हाइपरलोकल पिकअप और भरोसेमंद रीफर्बिशमेंट के माध्यम से फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन अपग्रेड को आसान बना रहा है, साथ ही जिम्मेदारी से प्रयोग की आदत को अपना समर्थन भी प्रदान कर रहा है। ग्राहकों को प्राथमिकता पर रखने वाली कंपनी के रूप में फ्लिपकार्ट का उद्देश्य ऐसे इनोवेशन करना है, जिनसे न केवल सहूलियत बढ़े, बल्कि स्थायी एवं सतत प्रभाव भी सुनिश्चित हो।
ऐसे करता है काम: फ्लिपकार्ट मिनट्स पर स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम
● जो नया स्मार्टफोन आप खरीदना चाहते हैं, उसके प्रोडक्ट पेज पर जाएं
● नीचे स्क्रॉल करके एक्सचेंज का विकल्प खोजें और चेक प्राइस पर क्लिक करें
● अपने पुराने फोन का ब्रांड एवं मॉडल सेलेक्ट करें
● डिवाइस की कंडीशन सेलेक्ट करें। डिवाइस की कंडीशन के आधार पर आपको फोन की अनुमानित कीमत पता चल जाएगी
● एक्सचेंज कंफर्म करें और ऑर्डर प्लेस करें
