New Delhi: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और कल्ट डायरेक्टर आदित्य धर की जोड़ी ने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तहलका मचा दिया है। पिछले साल दिसंबर में आई ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद, अब इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर पाकिस्तान में अभूतपूर्व दीवानगी देखी जा रही है। पाकिस्तानी सरकार द्वारा फिल्म पर बैन लगाए जाने के बावजूद, यह मूवी वहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है और यह दावा खुद पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स कर रहे हैं।
1. मनी हाइस्ट और स्क्विड गेम जैसा क्रेज, नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड
पाकिस्तान के मशहूर कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पीछे टीवी स्क्रीन पर नेटफ्लिक्स का होम पेज खुला है और उसपर ‘धुरंधर 2’ पहले पायदान पर नजर आ रही है।
क्रिएटर ने वीडियो में कहा, “पाकिस्तान में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। हम सब पाकिस्तानी तो बोल रहे थे कि यह एक झूठी कहानी है, लेकिन रणवीर सिंह और आदित्य धर ने यह क्या कमाल कर दिया! आखिरी बार पाकिस्तान में ऐसा क्रेज ‘मनी हाइस्ट’ और ‘स्क्विड गेम’ जैसी ग्लोबल सीरीज के लिए देखा गया था। पिछले 24 घंटों के भीतर इसे करोड़ों पाकिस्तानियों ने देख डाला है।”
2. एक साथ टूटे फैंस, क्रैश हो गया नेटफ्लिक्स का सर्वर!
माविया उमेर फारूकी ने अपने एक और वीडियो में बड़ा दावा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में इस फिल्म को लेकर ऐसा पागलपन था कि जैसे ही रात 12 बजे यह स्ट्रीम हुई, पूरा मुल्क इसे देखने बैठ गया। एक साथ लाखों-करोड़ों लोगों द्वारा लॉगिन करने के कारण नेटफ्लिक्स का सर्वर तक क्रैश हो गया था। पाकिस्तानी क्रिएटर ने आगे कहा, “रणवीर सिंह का किरदार भले ही काल्पनिक हो, लेकिन आदित्य धर ने इसे जिस तरह पर्दे पर उतारा है, उसे देखकर हमें भी यकीन हो गया कि भाई, रणवीर सिंह वाकई पाकिस्तान आया था!”
3. बैन के बाद भी 3000 करोड़ का कलेक्शन, अब भारत में इस दिन होगी रिलीज
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट पाकिस्तान समेत कई गल्फ देशों (खाड़ी देशों) में बैन था, इसके बावजूद फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऐतिहासिक ग्रॉस कलेक्शन किया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर फैंस का इंतजार भारत में भी खत्म होने वाला है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्रीमियर भारत में 4 जून को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर होगा, जिसके बाद 5 जून से इसे सभी यूज़र्स के लिए स्ट्रीम कर दिया जाएगा।