सावन में महादेव को खुश करने के लिए करें ये 5 उपाय, सुख-समृद्धि समेत सभी मुराद होगी पूरी - Post2Pillar

सावन में महादेव को खुश करने के लिए करें ये 5 उपाय, सुख-समृद्धि समेत सभी मुराद होगी पूरी

Lord Shiva

आज से सावन का महीना शुरू हो गया है। इस पूरे महीने में शिव की आरधना और शिव लिंग पर जलाभिषेक करने से भोलेशंकर की विशेष कृपा होती है। अगर आप इस सुख-समृद्धि समेत अपनी सभी मुराद पूरी करना चाहते हैं तो हम आपको शिव की आरधाना में 5 वो काम बता रहे हैं, जिसके करने से भगवान भोलेशंकर की विशेष कृपा आप पर होगी। आइए जानते हैं कि इस पूरे महीने में कैसे महादेव, शंकर, भोलेनाथ, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधर, उमापति, और पशुपति की विशेष कृपा आप पर होगी।

करें ये 5 उपाय

  1. सोमवार को व्रत रखें और शिव कथा सुनें: सावन के सोमवार अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इस दिन व्रत रखने से विवाह, संतान और सुख-समृद्धि से जुड़ी इच्छाएं पूरी होती हैं।
  2. नीले और सफेद वस्त्र पहनें और सादा भोजन करें: शिवजी को सादगी पसंद है। इस महीने में तामसिक भोजन, मांस-मदिरा और क्रोध से दूर रहें। सफेद या नीले रंग के वस्त्र पहनें और संयमित जीवन शैली अपनाएँ।
  3. शिव और देवी पार्वती की पूजा करें: सावन में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें। शिवलिंग पर गंगाजल और फिर कच्चा दूध अर्पित करें। साथ ही गरीबों को मिठाई का दान करें। इस उपाय से आपके घर में खुशियों का वास होगा और भगवान शिव भी आपसे खुश रहेंगे।
  4. शिवलिंग का दूध, दही, शहद चढ़ाएं: शिवलिंग का दूध, दही, शहद, घी और शक्कर यानी पंचामृत से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में खुशियों का वास होगा और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। सोमवार के दिन ऐसा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। शिव को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है – सेवा। खासकर इस पवित्र महीने में जरुरतमंदों को अन्न, वस्त्र, जल या छाया दान करें।
  5. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें: जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वे शिव जी को बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूल अर्पित करें। प्रत्येक वस्तु को अर्पित करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शिव जी की पूजा करने के बाद शिवलिंग की पूजा करें और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय से भगवान शिव आपसे जरूर खुश होंगे और आपके सभी दुख-दर्द दूर कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *