पिछले दो वर्षों से वैश्विक स्तर पर जारी भारी उथल-पुथल के बीच, निवेशकों के बीच इस बात को लेकर बहस तेज हो गई है कि शेयर बाजार, गोल्ड और रियल एस्टेट में से सबसे सुरक्षित और बेहतर विकल्प कौन सा है। दिग्गज रियल एस्टेट एक्सपर्ट और अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप के सीएमडी राकेश यादव का कहना है कि शेयर और सोना आपको घर बैठे हर महीने पैसा नहीं देते, लेकिन प्रॉपर्टी देती है। बाजारों में निवेश के जितने भी विकल्प मौजूद हैं, उनमें सिर्फ रियल एस्टेट ही रिटर्न देने के मामले में सदाबहार है। आइए समझते हैं कैसे लॉन्ग टर्म निवेश में रियल एस्टेट सबसे बेस्ट है।
बाजार अनिश्चितता का डर नहीं
रियल एस्टेट में सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर बाजार अनिश्चितता का असर बहुत ही कम होता है। इसके उलट शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, गोल्ड और सिल्वर पर भू-राजनीतिक तनाव या आर्थिक नीतियों का व्यापक असर होता है। इसलिए जब बात ‘कैपिटल प्रोटेक्शन’ और ‘रेगुलर इनकम’ की आती है, तो रियल एस्टेट का कोई मुकाबला नहीं है।
रेगुलर इनकम का भरोसेमंद जरिया
रियल एस्टेट एकमात्र ऐसा निवेश है जो आपको दोहरा लाभ देता है। एक तरफ आपकी संपत्ति की कीमत समय के साथ बढ़ती है, वहीं दूसरी तरफ यह आपको हर महीने ‘किराये’ के रूप में एक फिक्स इनकम सुनिश्चित करता है। शेयर बाजार में डिविडेंड अनिश्चित होता है, लेकिन प्रॉपर्टी का किराया एक ‘फिक्स रिटर्न’ की तरह काम करता है।
निवेश पर सबसे कम जोखिम
इतिहास गवाह है कि शेयर बाजार में 20-30% की गिरावट कुछ ही दिनों में देखी गई है, लेकिन आवासीय या कमर्शियल प्रॉपर्टी की कीमतें कभी इस तरह धराशायी नहीं होतीं। प्रॉपर्टी की मांग हमेशा बढ़ती रहेगी, जिससे निवेश डूबने का जोखिम न के बराबर होता है।
इतिहास से सीखने की जरूरत
अगर पिछले 20-30 सालों के आंकड़ों को देखें, तो भारत में प्रॉपर्टी की कीमतों ने महंगाई को बड़े अंतर से पछाड़ा है। नोएडा, गुड़गांव या बेंगलुरु जैसे शहरों में प्रॉपर्टी ने निवेशकों को कई गुना रिटर्न दिया है, जो सोने या फिक्स्ड डिपॉजिट से संभव नहीं है।
महसूस और इस्तेमाल करना संभव
प्रॉपर्टी एक ऐसी संपत्ति है जिसे आप देख सकते हैं, महसूस कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए लंबी अवधि की वित्तीय स्वतंत्रता और सुरक्षित भविष्य के लिए रियल एस्टेट ही सबसे ‘बेस्ट’ और ‘लो-रिस्क’ निवेश है। अगर आप आज एक सही लोकेशन पर निवेश करते हैं, तो इतिहास खुद को दोहराएगा और आपकी संपत्ति आपको पीढ़ियों तक रिटर्न देती रहेगी।