Blog

नालंदा-बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आहवान पर 17 फरवरी से नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों का शत प्रतिशत हड़ताल पर जाएंगे।

पोस्ट 2 पिलर:- शिक्षक अपने मांगो के समर्थन में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आहवान पर 17 फरवरी से नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों का शत प्रतिशत हड़ताल पर जाने को लेकर नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ बिहार के नालंदा के बिहार शरीफ अनुमंडलीय कार्यकारिणी बैठक संघ कार्यालय सर्वोदय नगर साठोपुर में गुरुवार को अनुमंडल संयोजक संतोष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य सह नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर पांडेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्तासीन शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी सरकार से हम लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ कर ही अपना वाजिब सम्मान और वेतनमान प्राप्त कर सकते हैं चुनावी वर्ष होने के कारण हमें सजग और संगठित होकर निर्णायक आंदोलन खड़ा करना होगा उन्होंने कहा कि नियमित शिक्षकों की भांति सभी सुविधाएं राज्य कर्मी का दर्जा सेवा शर्त पेंशन आदि प्राप्ति का राह लोकतांत्रिक आंदोलन ही एकमात्र विकल्प है इसलिए हमें संगठन की सीमा से ऊपर उठकर आर पार की लड़ाई लड़नी होगी उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक संगठन सरकार के इशारे पर आंदोलन को दिशा तय करते हैं और करते रहे हैं जो आजकल देखने को मिल रहा है। फलस्वरूप शिक्षक आंदोलन को सरकार संपोषित शिक्षक संगठनों द्वारा निस्वार्थ बस कमजोर किया जाता है इसी कड़ी में आज शिक्षकों को भी वीक्षण कार्य में लगाए जा रहे हैं परंतु ऐसे नियोजित शिक्षकों या हड़ताली शिक्षकों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है उनके पत्र वापस कर दें और स्वयं को हड़ताल संबंधी आवेदन पत्र संघ को जमा करके अपने उपस्थिति पंजी में 17 फरवरी को हड़ताल अंकित कर दे अन्य कोई आवेदन देने की आवश्यकता अन्यत्र नहीं है क्योंकि बिहार राज्य शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश व जिला इकाई द्वारा मुख्यमंत्री समेत विभाग व प्रशासन के सक्षम पदाधिकारियों को इस बाबत पत्र देकर उसकी प्राप्ति प्राप्त कर लिया गया ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव डॉ विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि सूबे बिहार के नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वाजिब हक हकूक के साथ कतिपय संघ द्वारा भेदभाव अति चिंताजनक है क्योंकि ऐसे अवसरवादी संगठन छात्र हित का बहाना बनाकर हड़ताल रुपी आंदोलन को दिशा विहिन हर बार की भांति इस बार भी करने का कवायद चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके साथ शायद लाचारी है प्रश्न पत्र बेचने का नवम का परीक्षा भी सामने है और अपने रिस्तेदारो के लिए चुनावी टिकट भी ।
संघ के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा एवं जिला सचिव राणा रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि सूबे बिहार समेत जिले के तमाम नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को अपने पेट के खातिर हड़ताल व तालाबंदी आदि करना विवशता है क्योंकि वर्षो से वाजिब मांगों को लेकर अनेक अनुनय विनय राज्य सरकार से किए गए परंतु राज्य सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है।
बैठक को जिला उप संयोजक मुकेश कुमार रजक, नूरसराय प्रखंड संयोजक ब्रजेश कुमार राय, हरनौत प्रखंड के संयोजक नीरज कुमार, अस्थावां प्रखंड के संयोजक ब्रज बिहारी, जिला प्रतिनिधि अनुज कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, आदि ने भी संबोधित किया।

नालंदा:-नालन्दा हिलसा लोकतन्त्र में युवा मतदाताओं की भूमिका काफ़ी अहम एवं निर्णायक होती है.

पोष्ट 2 पिलर -हिलसा( नालन्दा) लोकतन्त्र में युवा मतदाताओं की भूमिका काफ़ी अहम एवं निर्णायक होती है.…

नालंदा:- शिक्षक ने वेतन काटने व कार्रवाई का भय त्याग कर आंदोलन में स्वेच्छा से उतरे नियोजित शिक्षक काला बिल्ला लगाकर वीक्षण करने का निर्णय आंदोलन के साथ धोखा।

पोस्ट 2पिलर :-वेतन काटने व कार्रवाई का भय त्याग कर आंदोलन में स्वेच्छा से उतरे नियोजित…

नालंदा:-वेतन काटने व कार्रवाई का भय त्याग कर आंदोलन में स्वेच्छा से उतरे नियोजित शिक्षक काला बिल्ला लगाकर वीक्षण करने का निर्णय आंदोलन के साथ धोखा।

पोस्ट 2पिलर:-वेतन काटने व कार्रवाई का भय त्याग कर आंदोलन में स्वेच्छा से उतरे नियोजित शिक्षक…

नीतीश कुमार के ताबूत में कील ठोक सकते हैं ‘पीके’

  किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रहा है प्रशांत किशोर के लिए नीतीश का बेइंतहा…

Antriksh Golf Links : घर खरीदारों के लिए सेंट्रल नोएडा के नजदीक एक बेहतरीन आवासीय प्रोजेक्ट

  -3200 से 3500 रुपये की दर से प्रॉपर्टी उपलब्ध है ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1…

असफलता से घबराएं नहीं, सफलता खुद व खुद कदम चुमेगी: नेहाल अख्तर

  सफलता पाना किसी के लिए भी इतना आसान नहीं होता और कई बार असफलताओं के…

नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है: सचिव

पटना। नीतीश कुमार को एक बार से फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता…

बजट 2020: घर खरीदारों के लिए आयकर छूट की सीमा बढ़े, डेवलपर्स को आसानी से फंड मिले

राकेश यादव सीएमडी, अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप नई दिल्ली। आम बजट 2020-21 पेश होने की उल्टी गिनती…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरसिद्धि के द्वारा  (सी ए ए)  (एन आर सी) के समर्थन में अभाविप कार्यकताओं ने शांतिपूर्ण तरीक़े  विशाल रैली निकाली

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरसिद्धि के द्वारा सिटीजन एमेंडमेंट एक्ट (सी ए ए) और नेशनल रजिस्टर…