नालंदा-हड़ताल का रिजल्ट मूल्यांकन बहिष्कार में छिपा हुआ है।

नवनियुक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा एवं जिला सचिव राणा रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि
नियोजित शिक्षकों का हड़ताल व हड़ताल का रिजल्ट मूल्यांकन पर टीका हुआ है। ऐसे में
नियोजित शिक्षकों को मूल्यांकन बहिष्कार करने के लिए दबाव बनाया जाना चिंताजनक है।
नेताद्वय ने कहा कि आम आवाम के मार्ग को प्रशस्त कर बेजान विद्यालयों में जान फूंकने वाले नियोजित शिक्षक आज अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है और खुद व खुद सरकारी नौटंकी रुपी कार्रवाई से डर रहा है जो कायरता को प्रदर्शित करता है। नेताद्वय ने कहा कि जिले के तमाम नियमित, नियोजित, एवं वित रहित व संबध डिग्री के शिक्षकों से अपील है कि अपने हक हकूक एवं राज्य सरकार के तानाशाही व दमनकारी नीति के विरुद्ध सभी को मैट्रिक मूल्यांकन में अपने को अलग रखना आपका अपना धर्म है। क्योंकि यह आप सबों की लड़ाई है। इसलिए सरकार से आर पार की लड़ाई में आपके सहयोग एवं समर्थन की परम आवश्यकता है।

चुकी यह कटु सत्य है।
समर शेष है ,नहीं पाप का भागीदारी केवल व्याध।
जो तटस्थ है समय लिखेगा
उनका भी अपराध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *