करायपरशुराय ( नालन्दा ) ज़िले में लगातार नशामुक्ति अभियान एवं जल जीवन हरियाली को गति देने में मुस्तैदी से लगे समाजसेवी आशुतोष कुमार
मानव गुरुवार को प्रखंड के माध्यमिक विद्यालय डियावां पहुँचे तथा बच्चों को जागरुक किया. इस दौरान उन्होंने परिचर्चा में शामिल छात्र छात्राओं को पर्यावरण का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि वातावरण को हरा भरा बनाए रखने में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे अहम है. धरती पर तभी हरियाली आएगी जब सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएँगे. श्री मानव ने नशामुक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कभी फ़ैशन के रूप में शुरू होने वाला नशा आगे जाकर आदत में तब्दील हो जाती है इसलिए भूलकर भी नशीले पदार्थों को हाथ नहीं लगाना चाहिए. नशा हर तरह के अपराध की जननी है जो हमेशा कुछ न कुछ ग़लत करने के लिए ही प्रेरित करता है. मानव ने कहा कि अभिभावकों को भी सचेत रहने की ज़रूरत है. ज़्यादातर बच्चे अपने अभिभावकों से ही बुरी लत सीखते हैं. इसी क्रम में बच्चों ने नशा मुक्ति के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया. इस अवसर पर दिनेश प्रसाद सिंह, कुमारी धर्मशीला शाही, विजयेंद्र चौधरी,दिनेश कुमार, जयंती सिन्हा, स्नेहलता कुमारी,शिव प्रसाद, मो. मशूद आलम,श्रुति रानी,अंकुश कुमार, मुस्कान कुमारी, आदित्य कुमार, शोभा कुमारी,साजिया अंसारी, चितरंजन कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार, गीतांजलि कुमारी समेत कई लोग शामिल थे.