नालंदा- सुशासन बाबू के गृह जिले में, एएसआई मोहम्मद जहाँगीर द्वारा डायरी मेंटेन और खड़े खड़े कोट बेल 15000 हजार में दिया जा रहा हैं।

(6201228677) S D Sharma

एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घूस लेने वाले को पकड़वाने बाले लोगो को इनाम देने की घोषणा की जाती हैं। वहीं उन्हीं के गृह जिले नालंदा में घूसखोरी का एक के बाद एक ऑडियो व वीडियो वायरल हो रही है। लेकिन विडीयो वायरल होने के एक दो दिन सनसनी खबर रहा है। उसके बाद दोशी मंत्री, विधायक से पैैैैरवी लगाते है उसके बाद उन्हें निर्दोष बताया जाता है। बताया जा रहा है की दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में संपत्ति विवाद को लेकर तीन भाइयों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद दीपनगर थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था। उसी मामले को लेकर दीपनगर थाने में पदस्थापित एएसआई मोहम्मद जहांगीर द्वारा आरोपीत किये गए रंजीत कुमार से फोन पर ही पूरे केस को कमजोर करने व कोर्ट से आसानी से बेल दिलाये जाने की बात कह 15 हजार रुपये की मांग किया। जिसकी ऑडियो आरोपीत रंजीत कुमार के द्वारा बना लिया गया था। इसी मामले को जब पता चला तब से वह खफा चल रहा था और इसी बीच आज संपति को लेकर विबाद हो गया। तो दूसरे भाई द्वारा थाना फोन कर पुलिस बुलाई जिसमे आज फिर से वही एएसआई मोहम्मद जहाँगीर आये और फिर से पैसे की मांग करने लगे जिसके बाद रणजीत ने ऑडियो वीडियो बनाने लगा इतने में एएसआई मो जहाँगीर ने उसके साथ हाथापाई करते हुए मोबाइल छीन अपने पास रख लिया तथा धमकी दिया कि मीडिया में ऑडियो व वीडियो वायरल किया तो अंजाम बुरा होगा और सभी परिवार को केस में फंसा देंगे ताकि छुटकारा नहीं मिलेगा। इधर पीड़ित के पत्नी ने मीडिया के माध्यम से। न्याय की गुहार लगाते हुए पूरे मामले को सरकार तक पहुंचाने। की गुहार लगा रही है ताकि उस एएसआई पर कड़ी करवाई की जा सके। इतना ही नही एकपक्षीय पुलिसिया कार्रवाई से वह काफी भयवित भी है।

बाइट। स्मिता कुमारी, पीड़िता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *