नालन्दा से राकेश की रिपोर्ट-
देश में लगातार पढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जहां केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार पूर्व से ही काफी गंभीर दिख रही है। अब इसी गंभीरता को स्थानीय राजनेताओं के द्वारा भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता देवी लाल यादव के द्वारा सकरौल पंचायत के मेहनौर गांव में महादलित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया
। राजद नेता देवी लाल यादव के द्वारा खाद्य सामग्री वितरण करने से पूर्व उस इलाके में नोबेल कोरोना वायरस के बारे में बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को इस वायरस से बचने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं क्योंकि महादलित टोलों में इस तरह के वायरस के बारे में जानकारी की कमी भी होती है देश मे पूर्ण लॉक डाउन के बाद अगर इसका असर सबसे ज्यादा उन गरीब परिवारों के ऊपर हुआ है। जो रोज कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे घड़ी में अगर कोई सामाजिक संगठन राजनीतिक दल एनजीओ के द्वारा निस्वार्थ भावना से गरीबो की सेवा की जाती है तो इसे सबसे बड़ा देश भक्ति माना जाता है क्योंकि अभी पूरा देश एकजुट होकर इस भयानक त्रासदी में एक दूसरे की सेवा में लगे हुए हैं।