नालंदा से राकेश की रिपोर्ट
बिहार शरीफ देश में लगातार पढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जहां केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार पूर्व से ही काफी गंभीर दिख रही है। अब इसी गंभीरता को स्थानीय राजनेताओं के द्वारा भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी पूजा समिति के अध्यक्ष भोसु यादव द्वारा नईसराय,अम्बेर, कल्याणपुर,बैगनाबाद, पूजा समिति भोसु यादव के द्वारा चबल सब्जी का खाना खिलाया गया उस इलाके में नोबेल कोरोना वायरस के बारे में बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को इस वायरस से बचने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं क्योंकि महादलित टोलों में इस तरह के वायरस के बारे में जानकारी की कमी भी होती है।इस मौके पर नालन्दा पूजा समिति के जिला अध्यक्ष भोसु यादव ने कहा कि देश मे पूर्ण लॉक डाउन के बाद अगर इसका असर सबसे ज्यादा उन गरीब परिवारों के ऊपर हुआ है। जो रोज कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे घड़ी में जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक इनके द्वारा खाना का वितरण किया जाता रहेगा।ऐसे समय में अगर कोई सामाजिक संगठन राजनीतिक दल एनजीओ के द्वारा निस्वार्थ भावना से गरीबो की सेवा की जाती है तो इसे सबसे बड़ा देश भक्ति माना जाता है क्योंकि अभी पूरा देश एकजुट होकर इस भयानक त्रासदी में एक दूसरे की सेवा में लगे हुए हैं।इस मौके पर संगठन मंत्री छोटू कुमार,सदस्य टुन्ना कुमार,मोहित कुमार,राजू,सूरज आदि उपस्थित थे ।