नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बीते दिनों मुखिया जनप्रतिनिधियों के साथ कोरोनावा
से लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बैठक की थी। जिसमें सभी मुखिया जनप्रतिनिधियों को बाहर से आने वाले मजदूरों को आइसोलेशन सेंटर में रखने की अपील की थी। जिसके बाद अब नालंदा जिले के सभी 249 पंचायत में आइसोलेशन सेंटर का निर्माण किया गया है। आइसोलेशन सेंटर में बाहर से काम बंद होने के बाद लौटे मजदूरों को आइसोलेशन सेंटर में रखा जा रहा है। इसी कड़ी में बिहारशरीफ प्रखंड के मुरौरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हवेली में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। जिसमें कोलकाता हरियाणा दिल्ली गुजरात से आए मजदूरों को इस आइसोलेशन सेंटर में 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया है। आज इस आइसोलेशन सेंटर का बिहारशरीफ प्रखंड पदाधिकारी राजीव रंजन ने निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ पाया।इस आदर्श सेंटर को आदर्श सेंटर बनाया गया है क्योंकि इंसमे खाने पीने से लेकर चाय तक पीने की व्यवस्था की गई है और लगातार सिनेटाइज भी किया जा रहा है।