अपने वाजिब मांगों के समर्थन एवं असंवैधानिक एफआईआर निलंबन, बर्खास्तगी आदि कार्रवाई के खिलाफ जिले के प्रारंभिक मध्य माध्यमिक उच्च माध्यमिक नियोजित आक्रोशित शिक्षक हड़तालियों ने हजारों की संख्या में अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से राज्य प्रस्तावित आंदोलन की कड़ी में आक्रोश मार्च बिहार शिक्षक राज्य संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को जिला मुख्यालय अवस्थित श्रम कल्याण मैदान से निकाला जिसमें दर्जनों की संख्या में बहाल स्वयंसेवी ने एम्बुलेंस,स्कूली वाहनों, दिव्यांगों मरीज ,वरिष्ठ नागरिकों सहित पुलिस, प्रशासन व प्रेस आदि का विशेष ध्यान रखा बावजूद लगभग 10,000 हडतालियों के भीड़ अस्पताल चौराहा से लेकर डीईओ कार्यालय एतवारी बाजार एवं डीएम कार्यालय तक के मार्ग घंटे अवरूद्ध रहे जिससे समस्त व्यवस्था चरमरा गई। आक्रोश मार्च का नेतृत्व शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक राणा रणजीत कुमार एवं अध्यक्ष मंडल सदस्य संजीत कुमार शर्मा, रौशन कुमार ,मदन कुमार प्रकाश चंद्र भारती , कुमार अमिताभ और प्रियंका गांधी ने किया। अध्यक्ष मंडल सदस्य ने एक स्वर में कहा कि हड़ताली शिक्षक सरकार के किसी भी कार्रवाई से डरने वाला नहीं है लोकतांत्रिक व गांधीवादी आर पार की लड़ाई महाभारत की तरह होगा क्योंकि माननीय न्यायालय ने साफ कह दिया है कि पंचायती राज्य के शिक्षकों पर सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार से किसी भी तरह की कार्रवाई का अधिकार नहीं ऐसे में नियोजित शिक्षकों के वाजिब मांगों को और बल मिला है अपितु नियोजित शिक्षक अपने भविष्य व पेट के खातिर सरकार के सभी कार्यों को बहिष्कार करने को बाध्य एवं विवश हैं। नेताओं ने कहा कि हमारी मांगे जायज है हड़ताल भी राज्य सरकार की अड़ियल रवैये की देन है जिसमें सुबे बिहार के लाखों शिक्षक 17 फरवरी से हड़ताल में है बावजूद सरकार लाखों छात्र-छात्राओं के हितों को दरकिनार कर वार्ता व निराकरण नहीं कर हठधर्मिता पर अड़ी हुई है इसलिए हम सभी हड़ताली आक्रोश मार्च जैसे अन्य गतिविधियां प्रदेश क्षनेतृत्व के निर्देशानुसार चरणबद्ध आंदोलन करने पर विवश हैं । नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र पहल करें नहीं तो नियोजित शिक्षक व उसके परिवार नीतीश सरकार को आगामी चुनाव के दीए में जलाकर दीपावली मनाएंगे उक्त कार्यक्रम में भागीदार बने जिले के सभी प्रखंडों के समन्वय समिति समिति के नेतृत्व मंडल अपने-अपने प्रखंड का प्रतिनिधित्व किया जिसमें बिहार शरीफ से राजीव रंजन अभिषेक पांडे नूरसराय धर्मेंद्र कुमार बिंद विकेश कुमार कराए पशु राय के विनोद कुमार निर्मल कुमार हिलसा के तारक नाथ जसवाल अजीत कुमार एकंगरसराय के शशिकांत वर्मा सुनील कुमार इस्लामपुर के सुचित कुमार ओम प्रकाश कुमार खेसारी के धनजय कुमार चंडी के शैलेंद्र कुमार सिंह जन्म जय कुमार साहू जितेन कुमार हरनौत के सुनील कुमार रवि शंकर पांडे रूपा कुमारी सर मेरा के सच्चिदानंद प्रसाद विनोद चाहती राहुल के रविकांत संजीव कुमार राजगीर के अति उत्तम कुमार इरफान मलिक अनीश कुमार निशिकांत राजेश कुमार नवीन कुमार सिंह रोशन कुमार परवलपुर के मुकेश कुमार अखिलेश कुमार सुबोध कुमार सुमन कुमार जैन के राजीव रंजन रोशन कुमार जितेंद्र कुमार रामाधीन कुमार कौशलेंद्र कुमार आस्थवा के अमरेश सिंह कतरीसराय के शंभू शरण सिंह मनोज कुमार गिरियक के जितेंद्र कुमार सिंह राकेश कुमार आदि माध्यमिक के जितेंद्र कुमार अजय कुमार अरविंद कुमार, क हड़ताली