नवादा :- पुलिस के नाक में दम करने वाले तीन कारोबारी जिले में प्रतिदिन लाखों रुपए की प्रतिबंधित लॉटरी का करता था कारोबार।

राकेश कुमार चंदन नवादा !

नवादा जिले में प्रतिदिन करोड़ों की प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार चोरी छुपे धड़ल्ले से बेची जा रही थी जिले के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित ठठेरी गली में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर लाखों रूपये मुल्य के टिकट बरामद किया है जिसमें तीन धंधेबाजों को हिरासत में लिया है छापेमारी दल में शामिल एसआई नरोत्तम कुमार ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से उक्त इलाके में लाॅटरी टिकट का अवैध कारोबार होने की गुप्त सूचना मिल रही थी जिसे गुप्त रखा गया था और टीम गठन कर छापेमारी की गई | जिसमें भारी मात्रा में लाॅटरी के टिकट व नगदी सहित कई महत्वपूर्ण रजिस्टर व अन्य उपकरण बरामद किया गया है उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान वहां से झारखंड के रांची निवासी बंसीधर गुप्ता का पुत्र नीतील कुमार तथा हिसुआ के मो. सुल्तान का पुत्र मो. रूस्तम सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बताया जाता है कि जब्त सभी लाॅटरी टिकट बंगाल के डियर नामक कम्पनी का है जो अलग-अलग सिरिज में अंकित है | जब्त अवैध लाॅटरी टिकटों का मिलान करने में पुलिस जुटी है वैसे अनुमान लगाया जा रहा है कि जब्त टिकटों का कीमत लाखों रूपये हो सकता है पुलिस लाॅटरी के टिकटों के अन्य धंधेबाजों की तलाश में जुटी है हिरासत में लिए गये तीनों युवकों से पुलिस अन्य ठिकानों की जानकारी ले रही है | इसके माफिया की तलाश में भी पुलिस जुटी है गौरतलब हो कि बिहार में लाॅटरी टिकट पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद चोरी छिपे बेची जा रही लाॅटरी टिकटों को लेकर पुलिस ने अभियान शुरू किया है इस छापेमारी के बाद लाॅटरी टिकट बेचने वालों में हड़कम्प मच गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *