शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

(Post2pillar):शेखपुरा जिला युवा कांग्रेस की प्रथम कार्यकारिणी बैठक  आज़ाद हिन्द आश्रम में आयोजित की गई।बैठक में संगठन के विस्तार और पार्टी की मजबूत करने के हर संभव किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Shiv Prakash Garib Das , बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं मुंगेर प्रमंडल प्रभारी खुशबू जी, प्रदेश उपाध्यक्षआशुतोष कुमार त्रिपाठी जी, प्रदेश महासचिव विजय कृष्ण झा, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी श्री विवेक चौबे जी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने शेखपुरा जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कांग्रेस सांसद स्व श्री राजो बाबू और पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक के दौरान बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया एवं जिले के युवा कांग्रेसी और वरिष्ठ कांग्रेसी साथियों ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही प्रेस काफ्रेंस कर पोस्ट कार्ड कैम्पेन “जवाब दो मोदी जी” का विमोचन किया गया ।मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यजीत कुमार, बिहार कांग्रेस डेलीगेट Sunny Kumar , वरिष्ट कांग्रेसी श्रवण बाबू, महफूज खान, चंद्रशेखर सिंह, मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रियरंजन, Ravishankar Singh Shakti Singh ,राकेश चिंटू,सुमन कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *