पटना Post2pillar:आंबेकर खेल बिहार के तत्वधान में पटना यूथ हॉस्टल में आज (गुरुवार) से आरंभ 37वीं अंबेडकर अंतर स्कूल प्राइज मनी शतरंज प्रतियोगिता के प्रथम दिन राज्यभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व संस्था द्वारा आयोजित 37वीं अंबेडकर अंतर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के 16 विजेताओं को समारोह के मुख्य अतिथि श्री प्रेम रंजन महासचिव बिहार पब्लिक स्कूल एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन एवं श्री सुनील सिंह अधिवक्ता पटना हाई कोर्ट के द्वारा पूर्व में आयोजित 37वीं अंबेडकर खेल शतरंज टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर राज्य के प्रशिक्षक सुधीर कुमार, सुधीर कुमार सिन्हा, आशीष राज, निलेश कुमार, राहुल कुमार भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका में प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एवं शिवम कुमार ठाकुर रहे।मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में प्रत्येक ग्रुप के विजेताओं को ₹20000 रुपए की राशि वितरित की जाएगी । गत वर्ष ₹10000 की राशि वितरित की गई थी ।आज के खेल में कार्तिकेय नंदन, ऐरकंश, ईशान आलम, सक्षम प्रियतोष, प्रयाग राज, पारी सिन्हा, शिक्षा साधना, सिद्धांत, वगिसग आनंद, देविश आनंद, प्रदान्त श्रीवास्तव, अक्षत राज, अरुण कश्यप, सारांश सिंगल, अर्णव सिंह, श्रुति सिंह, मो. कैफुल्लाह, रायीर्थ वत्स, किरुब वत्स, अर्श श्रीन ने अपने प्रथम चक्र के मुकाबले जीते आयोजन सचिब जे. के. दास के अनुसार शुक्रवार को 4 बजे से मैच आरम्भ होंगे।