31 मार्च को घरों में रहकर उपवास पर रहेंगे नियोजित शिक्षक

अपने मांगों के समर्थन एवं असंवैधानिक कार्रवाई एवं सरकार के उपेक्षित नीतियों के विरुद्ध बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्य प्रस्तावित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम को नालंदा के प्रारंभिक से उच्चतर माध्यमिक तक के शिक्षक कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के खातिर लाक डाउन को अनुपालन करते हुए अपने अपने घरों में रहकर 31 मार्च को उपवास में रहकर हम-सब आमजन व सरकार एवं जिला प्रशासन के साथ लाक डाउन में मददगार सिद्ध हो। उक्त बातें नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य संजीत कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के कोरोना संकट में शिक्षकों के प्रति उपेक्षापूर्ण सरकारी व्यवहार के खिलाफ प्रदेशभर के शिक्षक परिवार सहित 31 मार्च को रहेंगे उपवास पर रहने को विवश हैं जो सरकार को जगाने के लिए है यदि ये भी कम पड़ीं तो 02 अप्रेल को अपने घरों में शिक्षक मनायेंगे वेदना दिवस – अपने अपने धर्मानुसार करेंगे पुजा हवन नमाज । उन्होंने कहा कि

वेतन भुगतान के मसले पर श्रम मंत्रालय के निदेशों को भी खारिज कर रही सरकार जिसे
हड़ताली शिक्षक सरकार की इस चुप्पी को याद रखेंगे शिक्षक
उन्होंने चेतावनी भरी लहजे में कहा कि उपेक्षा और दमन के खिलाफ शिक्षकों की नाराजगी को हलके में न ले सरकार ससमय पहल करें क्योंकि हड़ताली शिक्षकों पर असंवैधानिक कार्रवाई सरकार के सेहत के विरुद्ध स्वयं उनके आत्मघाती कदम होगा।
उन्होंने कहा कि हड़ताली शिक्षक 42 वे दिन भी हड़ताल में रहकर कोरोनावायरस जागरूकता अभियान के तहत बचाव, सतर्कता एवं परहेज आदि एहतियातन बरतने समेत लाक डाउन को सफलीभूत करने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ ईमेल फॉर जस्टिस कैंपेन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आमजन को
कोरोना संकट से उबारने के लिए लाक डाउन का अनुपालन कराये जाने के लिए अपने आस पास के लोगों को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखकर सचेत करने का काम करे या सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करने आदि और सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ मांगों पर जारी रहेगी शिक्षक हड़ताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *