नालंदा-हड़ताल स्वयं सरकार की देन है बीच के रास्ते की तलाश बेइमानी

बिहार शरीफ – *बीच के रास्ते की तलाश बेमानी*

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक राणा रणजीत कुमार एवं अध्यक्ष मंडल सदस्य सदस्य संजीत कुमार शर्मा, रौशन कुमार,नवल शर्मा, प्रकाश चंद भारती अमिताभ, प्रियरंजन ने संयुक्त रूप से कहा कि नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष आंदोलन से बचने के लिए जहां एक तरफ बीच की रास्ता संघ सदस्य होने की दुहाई देकर तलाशने में नाकाम हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर नीतीश सरकार भी पूर्ण वेतनमान की लड़ाई में बीच की रास्ते के तलाश बीच के संघ के जरिए कर चुकी है पर सूबे बिहार के नियमित नियोजित आक्रोशित शिक्षक उनके मंशा पर पानी फेरने का काम करेंगे।
नेताओं ने कहा कि आंदोलन के नाम पर लाखों हजारों शिक्षकों को गुमराह करने वाले की अबकी बार की वाजिब आर पार की लड़ाई में उन्हें शिक्षक समाज से अलग थलग किया जायेगा। नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राज्य सरकार शीघ्र शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी हितों के मद्देनजर अपेक्षित घोषणा कर हड़ताल तुड़वाने की कवायद करें क्योंकि हड़ताल स्वयं सरकार की देन है।अन्यथा चुनाव में नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष वर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए आम अवाम, बुद्धिजीवियों, अभिभावकों, छात्र छात्राओं, जनप्रतिनिधियों आदि के सहारे झारखंड के भांति उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि
बैसाखी के सहारे नहीं हो सकती संपूर्ण वेतनमान की लड़ाई नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष को अपने हक हकूक के लिए अपने हिस्से की लड़ाई अपने ही बलबूते पर लेनी चाहिए तभी अपेक्षित सफलता मिलेगी।

नियोजित शिक्षक नियमित शिक्षकों के भांति पूर्ण वेतनमान, राज्य कर्मी का दर्जा,पुरानी सेवा शर्त,पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को आठवां दिन भी जिले के सभी प्रखण्डों के बी आ tvर सी के समक्ष हड़ताली धरने में शिक्षक डटे रहे ।
नेताओं ने कहा कि सरकार के किसी भी गीदड़ भभकी से हमलोग डरने वाले नही है । यह हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगे पूरा नही हो जाएगा। इस बार इंटरमीडिएट के कॉपी मूल्यांकन में प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को पत्र दिया जा रहा है। सभी हड़ताली प्राथमिक और मध्य विद्यालय के सैंकड़ों शिक्षकों ने सभी पत्र को हड़ताल लिख कर विभाग को वापस कर दिया है । शिक्षक नेताओं ने कहा 25 फरवरी से जिले के 2500 माध्यमिक शिक्षक को हड़ताल में आने से हड़ताल मजबूत हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *