बिहार शरीफ- सरकार के दमनकारी नीति का करारा जबाब देगें। जिले भर में सरकारी विद्यालय छठे दिन भी शत-प्रतिशत बंद रहा। दिनों-दिन हड़ताल में मजबूती बढ़ रही हैं।पटना जिले में हड़ताली शिक्षकों के धरना पर पुलिस-प्रशासन द्वारा पानी का फब्बारा देना व बल पूर्वक शिक्षकों को धरना स्थल से हटाना व गिरफ्तार करना अंग्रेजों हुकूमत की याद जिन्दा कर रही हैं। यह घटना लोकतंत्र की हत्या के समान हैं। राज्य सरकार की एेसी हरकते हड़ताली शिक्षकों को आन्दोलन तेज करने को वाध्य कर रहा हैं। इस हेतू आज 23 फरवरी 2020 रविवार को जिला मुख्यालय बिहारशरीफ अवस्थित बी आर सी साठोपुर मैदान में मुख्यमंत्री का पुतला फुँका गया । हड़ताली शिक्षक किसी भी सरकार के कार्रवाई से डरने व भयभीत होने वाला नहीं हैं। हक पाना एक लक्ष्य हैं।सरकार अराजक स्थिति पैदा न करें।बल्कि माँगों की पूर्ति करें।
