मोतीहारी- सड़क की लचर व्यवस्था को देखते हुए बिहार नवयुवक सेना ने किया प्रदर्शन

मोतिहारी से रिपोर्ट-शिव प्रसाद तिवारी की

प्रखंड क्षेत्र के गायघाट में बिहार नवयुवक सेना के सभी सदस्यों के द्वारा गायघाट से हरसिद्धि के मुख्य मार्ग पर हुए जल जमाव के स्थान पर पानी में खड़ा होकर के प्रदर्शन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई, जिस का नेतृत्व हरसिद्धि प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साह ने किया।
वही मौके पर बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन ने कहा कि पिछले कई सालों से लगातार कई बार गायघाट हरसिद्धि मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर बिहार नवयुवक सेना कई बार आंदोलन और प्रदर्शन कर चुकी है, बावजूद उसके अब तक सांसद महोदय एवं विधायक जी का ध्यान सड़क के निर्माण पर नहीं गया है।
लाखों लोगों का आवा गमन का मार्ग बनने वाला इस सड़क की स्थिति ये है कि कोई भी राहगीर गायघाट से हरसिद्धि या हरसिद्धि से गायघाट जाने के लिए इस सड़क से होकर गुजरने के बाद सर पर हाथ रखकर रोता है, मानिए इस सड़क का हाल एकदम नरक के समान हो गया है हल्की बारिश होने के बाद इस सड़क पर सफ़र करना खतरे से खाली नहीं रहता है। अब तक कई बार कितनी दुर्घटना घट चुकी है कई जाने भी जा चुकी है इसके बावजूद इसके सरकार एवं उनके जनप्रतिनिधि अब तक मौन धारण किए हुए, ना जाने उनकी क्या मजबूरी है।
वही पर दर्शन के दौरान संस्थापक अध्यक्ष अनिकेत रंजन हरसिद्धि प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साहब केसरिया प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक पांडेय एवं बंजरिया प्रखंड अध्यक्ष सूरज साह, धिरज सहनी, डॉ. ए. आलम, धनंजय कुमार, रोहित कश्यप, मुखिया यादव, राजकुमार सहनी, जोखू सहनी, राहुल पासवान, नवल सहनी, विजय, गुलशन धनंजय कुमार गुप्ता सुमन जी रौसन जी मुस्तफा शशीभूसन , नवल जी ,गुड्डू साह, अफजल आलम सम्भू साह, आकाश कुमार,राहुल कुमार, दिलखुश सर्वेश कुमार,शिव कुमार आदि के साथ सैकड़ो साथी सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *