
मोतिहारी के हरसिद्धि प्रखंड की रिपोर्ट
रिपोर्ट। —-शिव प्रसाद तिवारी
प्रखंड अंतर्गत सोनबरसा पंचायत के ब्राह्मण टोला स्थित मंदिर परिसर में 11 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का किया गया आयोजन।
शिवशक्ति महायज्ञ का आज पहला दिन सैकड़ों कन्याओं के माध्यम से कलश में जल भरकर कलश शोभा यात्रा श्री श्री 108 फक्कड़ बाबा महाराज की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चारण से यात्रा निकाली गई। वहां हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।
सोनबरसा के पूरे पंचायत का भ्रमण करते हुए बेल खट्टी घाट से जल भरा गया इस दौरान रुक रुक कर हो रही बारिश के बूंदों की परवाह किए बगैर गाजे-बाजे व घोड़ों के साथ श्रद्धांजलि में धर्म के प्रति उत्साह देखा गया ।वही शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों कन्याओं के सर पर कलश शोभा पा रही थी।
स्थानीय महायज्ञ समिति सदस्यों का ऐसा मानना है इस यज्ञ के माध्यम से देश में कोरोना वायरस जैसी बीमारियों को भगाने और समाज मे शांति व्यवस्था स्थापित करने में शिव शक्ति महायज्ञ की अहम भूमिका रहेगी।
भाई सेना संस्थापक उत्तम सहनी ने बताया पूरा देश जिस प्रकार कोरोना वायरस जैसी बीमारियों से जकरा जा रहा है उसे सिर्फ और सिर्फ महायज्ञ व पूजा पाठ के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। जिस प्रकार समुंद्र मंथन में निकले विष का पान शिवजी ने किया था आज वह समय आ गया है जब हम लोग शिवजी के शरण में हैं और कोरोनावायरस वायरस जैसी विष का पान करके विश्व शांति शिव जी हमलोगों को दिलाएंगे। ऐसी आस्था और विस्वास है हम सभी लोगों का।
इस यज्ञ की सफलता के लिए विप्र कल्याण मंच हरसिद्धि व तमाम स्थानीय सदस्यों ने दिन रात मेहनत करके महायज्ञ की सफलता का बीड़ा उठाया है। जिसमे प्रकांड विद्वानों ने शिरकत किया।
यज्ञ में प्रवचन का भी होगा आयोजन जिससे समाज को विद्वान वक्ताओं के द्वारा मार्गदर्शित किया जायेगा।यज्ञ स्थल पर अभी से हीं बड़ी संख्या में जुट रहे हैं अयोध्या से श्रद्धालु।
इस दौरान यज्ञ के मुख्य कार्यकता दीपक पाण्डे उन्होंने बताया कि 11 दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान विभिन्न तरह के खेल तमाशा व सर्कस के साथ मौत कुआं का अयोध्या से आए हुए योग्य पंडितों द्वारा प्रवचन की आयोजन किया जाएगा शामिल समस्त ग्रामवासी अरूण कुशवाहा ,रूपक पाण्डे ,बागेश्वर पाण्डे ,संजीव पांडे, सतीश चौबे, हर्षित पाण्डे ,प्रणव दुबे ,अर्जुन पाण्डे,बिट्टू दुबे,बिपिन चौबे बिकेश कुमार पांडेय इत्यादि ने अपनी अहम भूमिका निभाई।