प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ डीके सिंह ने कहा कि यह विषय लाखों छात्रों के भविष्य का है जहां छात्रों के परिणाम से अभिभावकों की उम्मीद लगी रहती है बच्चों का मनोबल और अभिभावकों की उम्मीद टूटने से रोकना हमारी जिम्मेवारी है उपाध्याय डॉक्टर एस एम सोहेल ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों के भविष्य की चिंता भी सरकार की जिम्मेदारी होती है लाखों छात्रों का मनोबल वार्षिक परीक्षा से जुड़ा होता है। संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ डी के सिंह उपाध्यक्ष डॉक्टर एस एम सोहेल कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह अशोक कुमार डॉ सीपी सिंह प्रेम रंजन कुमार सिन्हा देवेंद्र सावन रघुवंश कुमार शंकर चौधरी निशांत कुमार एवं अन्य मौजूद रहे जिसमें वायरस के संक्रमण के प्रति सतर्कता बरतने पर प्रकाश डाला गया साथ-साथ बिहार सरकार के आदेशानुसार 13/03/2020 को तत्काल प्रभाव से 31/03/2020 तक सभी विद्यालयों में पठन पाटन कार्य करने पर विशेष चर्चा के सामने आए उक्त आदेश के लिए मुख्यमंत्री का सराहना करते हुए बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि बिहार के सभी निजी विद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित हो रही थी जिसमें तीन चार दिनों की परीक्षा संचालित होना बाकी रह गया है जिसके बिना विलंब के संचालित कराने की अनुमति दी जाए जहां बच्चे मुखौटा मास्क लगाकर परीक्षा में शामिल होंगे।