नोएडा। देश सहित नोएडा में कोरोना महमारी के बढ़ते मामले को देखते हुए कोरेनटाइन की सुविधा के लिए नोएडा के दो डेवलपर्स ने अपनी बनकर तैयार होने वाली हाउिसंग सोसाइटी में 500 बेड उपलब्ध कराने की पेशकश की है।
नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नैरेडको) के उत्तर प्रदेश से जुड़े डेवलपर्स सुपरटेक और अंतिरक्ष इंडिया ग्रुप ने कोरेनटाइन बेड देने पेशकश की है। दोनों कंपनियों ने नोएडा में दो स्थानों पर 500-बेड की कोरेनटाइन बेड सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि यूपी में नोएडा में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले हैं। कोरोनटाइन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नैरेडको उत्तर प्रदेश ने नोएडा जिला प्रशासन को इसके संबंध में पत्र लिखा है। मिली जानकारी के मुताबिक, 500 कोरेनटाइन बेड में 400 बेड सुपरटेक और 100 बेड अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप ने उपलब्ध कराने की पेशकश की है।
अंतरिक्ष इंडिया ग्रुप के सीएमडी राकेश यादव ने बताया कि हमारा कर्तव्य है कि इस गंभीर समय में हम सब मिलकर देश के साथ खड़े हों। मैं उसी दिशा में सरकार को यह सहयोग देना चाहता हूं। अगर जरूरत पड़ी तो हम और भी बेड आने वाले समय में कोरेनटाइन के लिए उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ हमारी तैयारी यह भी है कि यहां पर रहने वाले को खाने-पीने का इंतजाम भी हम अपनी ओर से करें।
उल्लेखनीय है कि नोएडा में रोज कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके देखते हुए प्रशासन ने कोरेनटाइन की सुविधा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। डेवलपर्स की ओर से की गई पेशकश से यह काम आसान हो जाएगा। आने वाले समय में और डेवलपर्स इस काम में सरकार का साथ दे सकते हैं।