मोतिहारी-करोड़ों की लागत से हुआ शतचंडी यज्ञ- अश्वमेध पीठाधीश्वर उपेन्द्र परासर जी

सुगौली प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के छपवा चौक के पास नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ आयोजन ।यज्ञ में बहुत सारे सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों के द्वारा दिन रात मेहनत करके यज्ञ की सफलता में अपना योगदान दिया।

स्थानिय लोगों की माने तो ऐसा यज्ञ अभी तक इस चंपारण में देखने को नही मिला था जिसमे प्रकांड विद्वानों ने शिरकत कर भक्तों का भक्ति मार्ग प्रसस्त किया हो।
इस यज्ञ को 28 फरवरी से शुरू कर 6 मार्च को समापन किया गया।
बताते चलें प्रथम दिन कलस यात्रा के दौरान 1100 कन्याओं ने कलश में जल भरकर कलश यात्रा को पूर्ण किया।
जिसमें बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी शिरकत करते हुए तमाम युवाओं व समाज को नशामुक्त व दहेज मुक्त करने का पाठ भी पढ़ाया । श्री पांडेय ने तमाम भक्तों के दिलो को अपने सम्बोधन में जीत लिया और खूब तालियां विटोरी।
इस यज्ञ में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां व दीदी सत्यप्रिया ने अपने
प्रवचनों से भक्तों का मार्गदर्शन किया।
जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती गोवर्धन पीठ पूरी ने भी अपने भक्तों को आशीष देते हुए ईश्वर भक्ति का मार्ग दर्शन करने का मार्ग प्रशस्त किया।
अश्वमेध पीठाधीश्वर उपेंद्र पराशर जी महाराज के देखरेख में पूरे यज्ञ का आयोजन किया गया और इन्हीं के मार्गदर्शन में यज्ञ सम्पन्न हुआ।
उपेंद्र परासर जी महाराज ने भक्तों को नकारात्मक सोंच को सदैव दूर करते हुए सकारात्मतक सोच रखनी चाहिए और सदैव ही ईश्वर भक्ति लर विश्वास करना चाहिए तभी मुक्ति मिलेगी।
इस यज्ञ में लाखों भक्तों की भीड़ प्रत्येक दिन उमड़ती रही जिसमे आकर्षण का केंद्र रहा म वैष्णव देवी का दर्शन जिसे कलाकारों ने गुफानुमा बनाया गया और वह प्रत्येक मार्ग को दर्शाया गया जो वैष्णव देवी दर्सन में आता है जैसे कटरा स्टेशन,भैरोनाथ दर्शन इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *