नालंदा-बिहार के गरीबों की दुआ पप्पू यादव के साथ है, जल्द करेंगे वापसी- राजू दानवीर

जन अधिकार पार्टी के युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि पूरे बिहार के गरीबों की दुआ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी के साथ है. उनका इलाज दिल्ली में हो रहा है. ऐसे में पूरे बिहार के गरीबों की दुआ उनके साथ है. वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. भले ही बीमारियों ने उन्हें घेर लिया है लेकिन वह अपनी जनता की सेवा के लिए उन सभी बीमारियों को मात देकर गरीबों की दुआओं से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और फिर बिहार आएंगे.राजू दानवीर ने कहा कि पप्पू यादव एक बार फिर गरीबों की आवाज बुलंद करने पटना आएंगे. जनता जानती है कैसे जलजमाव में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे पटना में घूम-घूम कर करीब 1500000 लोगों में खाने पीने का सामान बांटा और जब प्याज महंगे हुए तो जनता को सस्ते प्याज भी दिए.
जो भी गरीब या अन्य लोग उनके दरवाजे पर आते हैं वह उनकी हर संभव मदद करते हैं और आज जब वह बीमार हैं तो पूरे राज्य की जनता उनके लिए दुआ, प्रार्थना, इबादत कर रही है कि जल्द ही जन-जन के प्रिय नेता, बिहार के जनसेवक पप्पू यादव स्वस्थ होकर आएं.दिल्ली में चल रहा है पप्पू यादव का इलाज
बता दें कि जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव का दिल्ली में इलाज चल रहा है. ऐसे में उनकी पार्टी के युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा है कि पप्पू यादव के बीमार होने से युवाओं में मायूसी देखने को मिल रही है.राजू दानवीर ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय नेता और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी के स्वास्थ्य की चिंता बिहार की युवा और जन-जन को है. इस समय बिहार का हर युवा मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में जाकर प्रार्थना कर रहा है कि जल्द पप्पू यादव जी ठीक हो जाएं और स्वस्थ होकर फिर से बिहार की आवाज को बुलंद करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *