भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पिंकी झा की मुलाकात, क्षेत्र के विकास और महिला सशक्तिकरण पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

आज पटना में पिंकी झा की मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई, इस मुलाकात के दौरान पिंकी ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और स्थानीय विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।सूत्रों के अनुसार, पिंकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने क्षेत्र की जमीनी स्थिति से अवगत कराया और विकास योजनाओं को तेज़ी से लागू करने की मांग भी रखी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी उनकी बातों को सुना

इस मुलाकात से पिंकी झा की राजनीतिक सक्रियता और प्रभाव में और मजबूती देखने को मिल सकती है। वहीं क्षेत्र के लोगों में भी इस बात को लेकर उत्साह है कि उनकी समस्याएं अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रही हैं।स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिंकी लगातार क्षेत्र के विकास और जनता की आवाज़ को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। इस मुलाकात के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में क्षेत्र के लिए कई नई योजनाएं और विकास कार्य देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *