गौतम बुद्ध नगर: Antariksh Valley परियोजना के टॉवर A को विकास प्राधिकरण से ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (OC) मिल गया है, जिसके बाद 144 घर खरीदारों को रजिस्ट्री सहित अपने फ्लैट का कब्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह परियोजना Diligent Builders द्वारा Greater Noida West के सेक्टर-1 में विकसित की जा रही है। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए आज आयोजित कार्यक्रम में करीब 25 आवंटियों को प्रतीकात्मक रूप से उनके फ्लैट की चाबियां भी सौंपी गईं। कंपनी प्रबंधन के अनुसार परियोजना से संबंधित विकास प्राधिकरण की लगभग सभी देनदारियों का भुगतान किया जा चुका है, जिसके चलते घर खरीदार पजेशन के साथ ही तुरंत रजिस्ट्री भी करा सकते हैं।
लंबे समय बाद पूरा हुआ काम
कंपनी का कहना है कि अंतरिक्ष वैली ग्रेटर नोएडा वेस्ट की उन चुनिंदा परियोजनाओं में शामिल हो गई है, जो लंबे समय तक अधूरी रहने के बाद अब पूरी होकर घर खरीदारों को पजेशन देने की स्थिति में पहुंची हैं। शून्य देनदारी के कारण परियोजना में होम लोन की सुविधा भी उपलब्ध है और खरीदारों को तुरंत रजिस्ट्री कराने का विकल्प मिल रहा है।
Ashwini Nagpal, मुख्य परिचालन अधिकारी (COO), डिलीजेन्ट बिल्डर्स ने बताया कि कंपनी का पहला लक्ष्य परियोजना को पुनर्जीवित करना था। नई रणनीति के तहत पहले से निर्मित टॉवर A के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया, जिसके बाद ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ और अब आवंटियों को पजेशन भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना पर कोई बकाया नहीं होने के कारण आवंटी पजेशन लेते ही रजिस्ट्री करा सकते हैं और इसी वजह से State Bank of India से होम लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।
SWAMIH Fund से मिली वित्तीय सहायता
कंपनी के अनुसार परियोजना को SWAMIH Fund से वित्तीय सहायता भी प्राप्त हुई है, जिससे शेष निर्माण कार्य को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। करीब एक दशक तक रुकी रहने के बाद वर्ष 2023-24 में इस परियोजना को दोबारा शुरू किया गया। नई योजना के तहत डिजाइन और लेआउट में बदलाव करते हुए इसे आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है। परियोजना में कुल दो टॉवर में 331 यूनिट्स विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें 316 आवासीय और 15 व्यावसायिक यूनिट शामिल हैं।
परियोजना में डबल बेसमेंट पार्किंग, अतिरिक्त लिफ्ट, हरित क्षेत्र, किड्स एरिया, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम, इनडोर-आउटडोर स्पोर्ट्स एरिया और पावर बैकअप जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। यह परियोजना लगभग 2.5 एकड़ के तीन तरफ खुले भूखंड पर विकसित की जा रही है।
2027 तक पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य
कंपनी ने पूरे प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूरी तरह विकसित करने का लक्ष्य रखा है। प्रबंधन के अनुसार वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरियां मिलने के बाद अब निर्माण कार्य व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रहा है और परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
डिलीजेन्ट बिल्डर्स के नेतृत्व में Ashwini Nagpal ने भारतीय सेना में दो दशक से अधिक सेवा देने के बाद रियल एस्टेट क्षेत्र में कदम रखा। उनके नेतृत्व में अब तक नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन के कई रुके हुए प्रोजेक्ट्स को पुनर्जीवित किया जा चुका है, जिससे 800 से अधिक घर खरीदारों को अपने घर मिलने का रास्ता खुला है।

