केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा क्लास 10 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीबीएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा परिणाम में कुल 93.66 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है। इससे पहले CBSE ने 12वीं के रिजल्ट जारी किए थे। स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।
इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद स्टूडेंट्स मांगे गए विवरण को दर्ज करें।
इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।
लड़कियों ने मारी बाजी
इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 2.37% बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.00% रहा जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 92.63% रहा।







