पाकिस्तान की हेकड़ी निकली, 20 दिन बाद वतन लौटा भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार - Post2Pillar

पाकिस्तान की हेकड़ी निकली, 20 दिन बाद वतन लौटा भारत का BSF जवान पूर्णम कुमार

बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साहू

भारत और पाकिस्तान में तनाव जरूर कम हो गया है लेकिन भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान अभी भी डरा हुआ है। भारतीय मिसाइल ने जो कहर पूरे पाकिस्तान में बरपाया है, उससे पाकिस्तान को उबरने में काफी वक्त लग जाएगा। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेक दिए हैं। भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को 20 दिनों के बाद वापस लौटा दिया है। पाकिस्तान ने अटारी वाघा सीमा के रास्ते बीएसएफ कॉन्स्टेबल को वापस भेजा है। कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार आज सुबह 10:30 बजे वतन वापस लौटे आए। BSF के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया है।

पाकिस्तान के कब्जे में कैसे चला गया था बीएसएफ जवान

बताते चलें कि बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार साहू पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे सैन्य तनाव के शुरुआती दिनों में ही 23 अप्रैल को पूर्णम गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर को क्रॉस कर गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। तब से अबतक उन्हें पाकिस्तान ने नहीं छोड़ा था। हालांकि, अब भारत का दबाब काम आया है। पाकिस्तानी फौज ने भारतीय बीएसएफ जवान को लौटा दिया है। पूर्णम कुमार की पत्नी राजनी ने उम्मीद जताई थी कि डीजीएमओ की बातचीत में पूर्णम कुमार के मुद्दे को उठाया जाएगा।

भारत के पास भी एक पाकिस्तानी जवान

भारत के पास भी एक पाकिस्तानी जवान है। आपको बता दें कि भारतीय सेना ने 3 मई को राजस्थान में पाकिस्तानी रेंजर्स के एक जवान को पकड़ा था। BSF ने ये गिरफ्तारी श्रीगंगानगर में बॉर्डर के पास की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स का जवान भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी BSF के जवानों ने उसे रोका और हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *