बड़े साउंड का मज़ा अब घर पर लाएं, Portronics ने लॉन्च किया Sound Slick X साउंडबार, जानें कीमत

Portronics

 

घर में अगर आप डीजे का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर है। Portronics ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स की रेंज में नया साउंडबार Sound Slick X लॉन्च किया है। यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने घर पर बेहतर साउंड एक्सपीरियंस चाहते हैं — वो भी बजट में। Sound Slick X में दमदार 250 वॉट का आउटपुट है और इसके साथ एक वायर्ड सबवूफर आता है, जो डीप बेस और बढ़िया साउंड एक्सपीरियंस देता है। चाहे मूवी देखना हो, गेम खेलना हो या दोस्तों के साथ म्यूजिक सुनना — यह सेटअप हर अनुभव को शानदार बनाता है, वो भी बिना किसी झंझट के।

टीवी, लैपटॉप या प्रोजेक्टर से आसानी से कनेक्ट होगा

यह साउंडबार HDMI (ARC), Optical, AUX और USB इनपुट्स को सपोर्ट करता है, जिससे यह टीवी, लैपटॉप या प्रोजेक्टर से आसानी से कनेक्ट हो जाता है। वायरलेस इस्तेमाल के लिए इसमें BT 5.3 भी है, जो स्मार्टफोन या टैबलेट से फास्ट और स्टेबल कनेक्शन देता है। इसे कंट्रोल करना भी काफ़ी आसान है — आप चाहें तो साउंडबार के टच कंट्रोल्स का इस्तेमाल करें या फिर रिमोट कंट्रोल से वॉल्यूम बदलें, मोड स्विच करें या EQ प्रीसेट – जैसे म्यूजिक, मूवी, न्यूज चुनें। मैट ब्लैक फिनिश के साथ यह साउंडबार किसी भी रूम के सेटअप में अच्छे से फिट हो जाता है। इसका 2.1 चैनल सिस्टम क्लियर डायलॉग, दमदार बेस और बैलेंस्ड साउंड देता है।

कीमत

Portronics Sound Slick X की शुरुआती कीमत INR 7,999 है और इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है। इसे आप Portronics.com, Amazon.in, Flipkart.com और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *