विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, 14 साल में बनाएं ये सारे शानदार कीर्तिमान

Virat Kholi
Virat kohli anncouced retirement for text cricket

Virat Kohli: विराट कोहली अब आपको टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने 14 साल की लंबी पारी को अब विराम दे दिया है। हालांकि, वो वनेड अभी भी खेलेंगे। इससे पहले विराट कोहली ने टी20 से भी सन्यास लेने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि 36 साल के विराट कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट अस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। कोहली ने 5 मैचो की सीरीज के पहले मैच में शतक भी जड़ा था लेकिन बाद में वो करिश्मा दोहरा नहीं पाएं। आइए एक नजर विराट कोहली के टेस्ट कैरियर और शानदार रिकॉर्ड पर डालते हैं।

विराट के टेस्ट क्रिकेट कैरियर पर एक नजर

  • टेस्ट डेब्यू: 20 जून 2011 बनाम वेस्टइंडीज
  • कुल टेस्ट मैच: 113
  • कुल रन: 8848 से अधिक
  • औसत (Batting Average): 49.15
  • शतक (100s): 29
  • अर्धशतक (50s): 30
  • उच्चतम स्कोर: 254* बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • कैच: 100+
  • कप्तानी में टेस्ट मैच: 68 (भारत को 40+ जीत)

बैटिंग से जुड़े रिकॉर्ड्स

विराट कोहली भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान के रूप में सर्वाधिक 20 शतक लगाए। उन्होंने 2018 में सबसे ज्यादा 1322 टेस्ट रन बनाएं। कप्तान के रूप में उन्होंने 7 बार दोहरा शतक (Test Double Centuries) लगाया। इतना नहीं वे, सचिन और द्रविड़ के बाद भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

घर और बाहर दोनों जगह शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली का घरेलू और विदेशी दोनों मैदान पर शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 2015-2021 तक भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनाए रखा। विराट की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2018 में पहली बार टेस्ट सीरीज़ जीती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *