नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026: वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर सार्थक पहल करते हुए Sarvha Foundation ने 18 मार्च से 7 अप्रैल तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला आयोजित की। इस अभियान का उद्देश्य वंचित समुदायों तक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को समय रहते जांच व बचाव के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इन शिविरों में अनुभवी चिकित्सकों ने, जो Sir Ganga Ram Hospital से जुड़े हैं, परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की। लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां दी गईं तथा आहार, व्यायाम और दैनिक दिनचर्या में सरल बदलावों के माध्यम से रोगों की रोकथाम के व्यावहारिक सुझाव भी प्रदान किए गए।
इन स्थानों पर लगाए गए हेल्थ कैम्प
शिविर दिल्ली के प्रमुख सामुदायिक स्थलों—Hanuman Mandir (कनॉट प्लेस), Bhairav Mandir (प्रगति मैदान), गौतम नगर स्थित गुरुकुल, वजीराबाद केंद्र स्थित सार्व्हा व्यावसायिक संस्थान—में लगाए गए। 7 अप्रैल को प्रकाश दीप बिल्डिंग में अंतिम शिविर के साथ यह श्रृंखला संपन्न हुई। सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया। जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया—कई लोग बिना जाने ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह और गठिया जैसी दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे थे। समय पर पहचान न होने पर ये बीमारियां गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती हैं। इसलिए शिविरों में लक्षणों की पहचान, नियमित जाँच और सरल निवारक उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
गरीबी के कारण लोग हेल्थ पर ध्यान नहीं देते: आचार्या अनीता
Sarvha फाउंडेशन की संस्थापक एवं ट्रस्टी आचार्या अनीता ने कहा, “स्वास्थ्य अक्सर तब तक नजरअंदाज होता है, जब तक वह दैनिक जीवन में बाधा न डालने लगे। निवारक देखभाल कठिन नहीं है, लेकिन इसे महंगा समझकर टाल दिया जाता है। जागरूकता, समय पर जांच और रोज़मर्रा के छोटे अभ्यास बड़े खर्चों से बचा सकते हैं। हमारा उद्देश्य समुदायों को स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति सक्षम बनाना है।” उन्होंने बताया कि इस पहल से फाउंडेशन को जमीनी स्तर पर समुदायों की स्वास्थ्य जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है, जिससे भविष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य और प्रारंभिक जाँच पर केंद्रित कार्यक्रम और प्रभावी बनाए जा सकेंगे।
25 वर्षों से अधिक सामाजिक सेवा अनुभव और दिल्ली-एनसीआर में 240 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का अनुभव रखने वाला Sarvha फाउंडेशन आय या भौगोलिक स्थिति की परवाह किए बिना बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान को Evervital Lifesciences Pvt. Ltd. के सचिन जुत्शी तथा Zymes Bioscience Pvt. Ltd. के बिन्नी चोपड़ा और चंदन चोपड़ा का सहयोग प्राप्त हुआ।
Sarvha फाउंडेशन के बारे में
2015 में स्थापित, दिल्ली स्थित सार्व्हा फाउंडेशन इस विश्वास पर कार्य करता है कि जब व्यक्ति सशक्त होता है, तभी समुदाय मजबूत बनता है। पिछले दशक में फाउंडेशन ने 240+ स्वास्थ्य शिविर, 3,100+ वृक्षारोपण, 500+ लोगों के लिए कौशल विकास सहयोग और 14,500+ लोगों तक आध्यात्मिक वेलनेस कार्यक्रम पहुँचाए हैं।
आचार्या अनीता के नेतृत्व में, जो भारत और विदेशों में 25 वर्षों से लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं, सार्व्हा जमीनी कार्रवाई को मापनीय और जवाबदेह क्रियान्वयन के साथ जोड़ता है—ताकि अल्पकालिक राहत नहीं, बल्कि दीर्घकालिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।