राजभाषा कार्यान्वयन एवं अन्य श्रेणियों में पंजाब एण्ड सिंध बैंक को पुरस्कृत किया गया - Post2Pillar

राजभाषा कार्यान्वयन एवं अन्य श्रेणियों में पंजाब एण्ड सिंध बैंक को पुरस्कृत किया गया

नई दिल्ली, 24 दिसंबर, 2025: पंजाब एण्ड सिंध बैंक को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, दिल्ली (बैंक) से राजभाषा कार्यान्वयन एवं इसके प्रचार-प्रसार में अनुकरणीय प्रयासों को चिह्नित करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में कुल 03 पुरस्कार प्राप्त हुए।
उक्त पुरस्कार 22 दिसंबर, 2025 को आयोजित दिल्ली नराकास के वार्षिक समारोह एवं 63वीं छमाही बैठक में प्रदान किए गए। बैठक का आयोजन दिल्ली में श्री प्रवीन गोयल, मुख्य महाप्रबंधक, पंजाब नैशनल बैंक की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक, दिल्ली के क्षेत्रीय निदेशक श्री रोहित पी. दास को तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह मंत्रालय-राजभाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (राजभाषा) श्री कुमार पाल शर्मा  को आमंत्रित किया गया था।
पंजाब एण्ड सिंध बैंक को राजभाषा कार्यान्वयन के लिए राजभाषा शील्ड प्रतियोगिता में द्वितीय, हिंदी तिमाही पत्रिका राजभाषा अंकुर के लिए गृह-पत्रिका श्रेणी में प्रथम तथा ई-पत्रिका राजदीप के लिए ई-पत्रिका श्रेणी में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बैंक की ओर से महाप्रबंधक श्री अशनी कुमार, आंचलिक प्रबंधक दिल्ली-2 श्री पवन कुमार भाठिया तथा मुख्य प्रबंधक सुश्री कुमुद ढल ने उक्त पुरस्कार प्राप्त किए।
बैंक, हमेशा से राजभाषा कार्यान्वयन को लेकर अपने दायित्वों के प्रति सजग रहा है। बैंकिंग कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए बैंक, नवोन्मेषी कार्य करता रहता है। बैंक में हिंदी के प्रगामी प्रयोग की समीक्षा के लिए प्रत्येक तिमाही में प्रधान कार्यालय स्तर पर बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है।
आधिकारिक संचार और बैंकिंग गतिविधियों में हिंदी के उपयोग को मजबूत करने के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि करते हुए, पूर्व में भी बैंक को राजभाषा कार्यान्वयन के लिए अनेक मंचों से पुरस्कृत किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *