सर्दियों में डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, ठंड भी नहीं सताएगी और सेहत भी रहेगी दुरुस्त - Post2Pillar

सर्दियों में डाइट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें, ठंड भी नहीं सताएगी और सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Healthy Diet
Health Tips: सर्दियों का मौसम सेहत का खास ख्याल रहना होता है। ठंड में सेहतमंद बने रहने के लिए जरूरी है कि आप खाने में हेल्दी डाइट शामिल करें। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए सही चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि ठंड में जुकाम, खांसी और ठंड की अन्य परेशानियों से बचें तो कुछ ऐसे फूड्स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। अब सवाल है कि आखिर सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए क्या खाएं? सर्दियों की हेल्दी डाइट क्या है? अगर हम अपने भोजन में कुछ खास चीजें शामिल कर लें, तो न सिर्फ ठंड से बचा जा सकता है, बल्कि शरीर को फिट और ऊर्जावान भी रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि डाइट में क्या शामिल करें।
क्या खाएं?
गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ: अदरक, लहसुन, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च।
गुड़ और घी: खाने के बाद थोड़ा-सा गुड़ और घी लें, यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
मोटे अनाज: बाजरा, रागी, जौ, ओट्स की रोटी या खिचड़ी खाएं।
सूखे मेवे और बीज: बादाम, अखरोट, तिल, अलसी के बीज।
जड़ वाली सब्जियां: शकरकंद, गाजर, चुकंदर।
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, सरसों का साग।
प्रोटीन: दालें और मूंगफली।
क्या पिएं?
हल्दी वाला दूध: रात को सोने से पहले पिएं।
अदरक वाली चाय: शरीर को गर्माहट देती है।
सूप: सब्जियों या दाल का गरमा-गरम सूप।
काढ़ा: सौंफ और धनिया का काढ़ा।
क्या न खाएं?
ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और मीठा भोजन।
बहुत ज्यादा चाय, कॉफी और शराब।
यह वीडियो सर्दियों के लिए एक पौष्टिक आहार योजना
सर्दियों की सबसे हेल्दी डाइट
गुड़ का काढ़ा: सर्दी में जुकाम या खांसी होने पर गुड़ का काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। रोजाना गुड़ खाने से आपको जुकाम या खांसी जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
अंडा-हल्दी: ठंड से निपटने का बेहतरीन तरीका अंडे का सेवन है। इसे आप चाहे किसी भी तरह से खा सकते हैं। यह पोषण के साथ-साथ शरीर में गर्माहट भी देता है। हल्दी का सेवन भी बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ सर्दी में बचाव करती है बल्कि एंटीबायोटिक की तरह काम करके शरीर को मजबूत बनाती है।
लहसुन-मेथी दानें: लहसुन भी इस मौसम में काम आता है। इसे कच्चा, सब्जी में, या फ्राई करके खाना आपके शरीर में गर्मी बनाए रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। मेथी दाने से बने लड्डू या हरी मेथी की सब्जी का सेवन भी ठंड में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
सूखे मेवे-शहद: सूखे मेवे भी इस मौसम में बहुत फायदेमंद हैं और अगर इन्हें गुड़ और घी के साथ मिलाकर खाया जाए तो ये सेहत के लिए और भी बेहतर होते हैं। शहद का सेवन गर्म पानी के साथ करने से न केवल शरीर गर्म रहता है बल्कि यह फुर्ती भी बढ़ाता है।
काली मिर्च-अदरक: काली मिर्च को अपनी डाइट में शामिल करना भी एक आसान और असरदार तरीका है. इसे सूप, सलाद या स्प्राउट्स के साथ खा सकते हैं। अदरक भी ठंड में शरीर को गर्म और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसे दाल, सब्जी या चटनी में डालकर खा सकते हैं. इसके अलावा, खाना बनाते समय थोड़ा सा गरम मसाला डालने से न सिर्फ स्वाद बढ़ता है बल्कि यह शरीर को अंदर से गर्म भी रखता है।
तिल, गुड़ और मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद
सर्दियों में सबसे पहले जरूरत होती है ऐसे भोजन की, जो शरीर को अंदर से गर्म रखे। तिल, गुड़ और मूंगफली जैसे खाद्य पदार्थ इस मौसम के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। तिल में मौजूद स्वस्थ वसा शरीर को गर्माहट देती है, वहीं गुड़ आयरन से भरपूर होता है और खून की कमी दूर करने में मदद करता है। यही वजह है कि सर्दियों में तिल-गुड़ के लड्डू हर घर में बनाए जाते हैं।
ड्राई फ्रूट्स भी ठंड के मौसम में सेहत के मजबूत साथी हैं। बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश रोज़ाना सीमित मात्रा में खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और इम्युनिटी मजबूत होती है। अखरोट दिमाग को तेज़ करता है, जबकि बादाम त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। रात में भिगोए हुए बादाम सुबह खाने की आदत सर्दियों में खास तौर पर लाभ देती है।
सब्जियों में ये शामिल करें
हरी सब्ज़ियों की बात करें तो सरसों का साग, पालक, मेथी और बथुआ सर्दियों की जान हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देता है। सरसों के साग और मक्के की रोटी का मेल सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन माना जाता है।
सूप और गर्म पेय भी सर्दियों में बेहद जरूरी हैं। सब्ज़ियों का सूप, दाल का शोरबा और हल्दी वाला दूध शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ संक्रमण से भी बचाते हैं। अदरक, तुलसी और काली मिर्च से बनी हर्बल चाय सर्दी-जुकाम में रामबाण साबित होती है।
इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है, भले ही प्यास कम लगे। गुनगुना पानी पाचन सुधारता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है।
कुल मिलाकर, सर्दियों में सही भोजन अपनाकर हम न सिर्फ ठंड से बच सकते हैं, बल्कि पूरे मौसम खुद को फिट, सक्रिय और स्वस्थ भी रख सकते हैं। थोड़ी-सी समझदारी और पारंपरिक आहार का सहारा हमें दवाइयों से दूर रख सकता है—यही सर्दियों में सेहत का असली मंत्र है।
एक्सरसाइज जरूर करें
व्यायाम ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दियों के महीनों में मूड को बेहतर बनाता है. बाहरी एक्टिविटीज के दौरान गर्म रहने के लिए कपड़े पहनें या अपने फिटनेस रूटीन को बनाए रखने के लिए इनडोर वर्कआउट का विकल्प चुनें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *