प्रसिद्ध गीतकार रमेश चन्द्र ‘अनिल’ के गीतों का संग्रह “तुम्हारे गीत” का प्रकाशन - Post2Pillar

प्रसिद्ध गीतकार रमेश चन्द्र ‘अनिल’ के गीतों का संग्रह “तुम्हारे गीत” का प्रकाशन

श्री भारतेन्दु समिति कोटा के 1940 – 80 के कालखंड के प्रसिद्ध गीतकार एवं साहित्यकार श्री रमेश चन्द्र ‘अनिल’ के सेंकडो गीतों में से 60 चुनिन्दा गीतों का संग्रह “तुम्हारे गीत” का प्रकाशन उनके पुत्र डॉ विपुल सक्सेना द्वारा सम्पादित किया जा रहा।

विदित है कि श्री रमेश चन्द्र ‘अनिल’ के पिता श्री हनुमान प्रसाद सक्सेना ‘दिनेश ‘ ने 1926 में श्री भारतेन्दु समिति कोटा की स्थापना की थी जो कि पिछले 99 सालों से हिंदी की सेवा में समर्पित है।

“तुम्हारे गीत” में से कुछ सुप्रसिद्ध गीतों को आधुनिक धुन में युवा गायक गायिकाओं की आवाज़ में यू ट्यूब चैनल “तुम्हारे गीत” पर विडियो के रूप में देखा जा सकेगा।

डॉ विपुल सक्सेना, हिंदी सेवा में समर्पित सक्सेना खानदान की तीसरी पीढ़ी के लेखक एवं कवि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *