JU Agree Science Private Limited द्वारा POCSO एक्ट, Good Touch–Bad Touch जागरूकता सत्र, मेडिकल कैम्प एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाई कोर्ट की अधिवक्ता सैफ्फैली पाट्याल ने बच्चों को POCSO कानून की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने Good Touch–Bad Touch के माध्यम से बच्चों को सही और गलत व्यवहार की पहचान करना भी सिखाया।
कार्यक्रम के दौरान यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल की ओर से एक विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में बिभरते NGO के अध्यक्ष मोहन सिंह, उनकी पूरी टीम, तथा JU Agree Science Private Limited की ओर से सरद कुमार सिंह एवं उनकी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि बिभरते NGO, JU Agree Science के सहयोग से आने वाले समय में बिहार, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के लगभग 50 स्कूलों में इसी प्रकार के जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाया जा सके।







