पटना के बाकरगंज स्थित बाबा भीखम दास ठाकुरबाड़ी में एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर भी भीखम दास ठाकुरबाड़ी के प्रमुख महंत श्री जय नारायण दास, भीखम दास ठाकुरबाड़ी के सचिव तुलसी दास सहित कई मठों के मठाधीश और साधु संत मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए मठ के मठाधीश श्री जय नारायण दास ने कहा कि बीते दिनों दिनांक 02/02/ 2026 को शाम में अचानक पुलिस बाबा भीखम दास ठाकुरबारी मठ के बगल में तिरुपति पान भंडार दुकान में रेड करती है और वहां से दो हथियार और शराब जप्त करती है, इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि यह मामला भीखम दास ठाकुरबारी मठ से संबंधित है और हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि जिस दुकान में पुलिस ने छापेमारी की थी वह दुकान भीखम दास ठाकुरबारी मठ का है और उसे किराए के रूप में राम अवतार साव को दिया गया था और फिर राम अवतार साव ने उस दुकान को गौतम साव को दे दिया था और फिर गौतम साव ने उस दुकान को किसी और को दे दिया था। मठ के द्वारा लगातार राम अवतार साव से किराया मांगा जा रहा था पर वह किराया देने के पक्ष में नहीं थे और उन्होंने वह दुकान वैसे लोगों को दे रखा था जो कपड़े की आर में अवैध कारोबार करते थे, इसके लिए भी भीखम दास ठाकुरबारी मठ की ओर से एक सख्त कदम उठाते हुए इन लोगों को मठ के दुकान से अभिलंब बाहर किया जा रहा है। श्री जय नारायण दास ने साफ कहा कि हम लोग पूजा पाठ करने वाले लोग हैं और ऐसे लोगों से और ऐसे कार्य से सदैव दूर रहते हैं। मठ के आड़ में कोई भी गलत काम नहीं कर सकता है। अभी फिलहाल उस दुकान पर मठ के द्वारा ताला लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम लोग पुलिस के इस कार्य से काफी खुश है क्योंकि पुलिस के तत्परता के कारण कोई बड़ी घटना होने से बच गई है। एक बार फिर से मैं पटना पुलिस से यह अनुरोध करना चाहता हूं इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।






