नई दिल्ली, 18 मार्च 2026 :दुनिया की सबसे विश्वसनीय स्रमार्ट रिंग बनाने वाली कंपनी औउरा (ŌURA) ने आज अधिकारीक रुप से भारतीय बाजार में प्रवे करने की घोषणा की। अब तकनीक-प्रेमी भारतीय ग्राहक औउरा रिंग 4 खरीद सकेंगे। यह रिंग क्रोमा स्टोअर्स और अमेंजनपर उपलब्ध होगी। उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक आधार पर स्वास्थ्य से जुड़ी सटीक जानकारी देने वाली यह स्मार्ट रिंग रोज़मर्रा के उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई है। इसका डिज़ाइन हल्का और उपयोग में आसान है, जिससे इसे पूरे दिन पहना जा सकता है। यह स्मार्ट रिंग खास तौर पर भारतीय टेक-सैवी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
इसी के साथ औउरा (ŌURA) ने ‘इंडिया द स्टेट ऑफ स्लीप २०२६’ रिपोर्ट भी जारी की है। यह रिपोर्ट औउरा (ŌURA) स्मार्ट रिंग का उपयोग करने वाले लाखों भारतीय सदस्यों की नींद के पैटर्न और आदतों के गहन अध्ययन पर आधारित है।
यह रिपोर्ट पर जानकारी देते हुए औउरा (ŌURA) के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डग स्विनी ने कहा, ” हमने यह रिपोर्ट यह समझाने के लिए तैयार की है की भारतीयों की जीवनशैली में सुधार लाने के लिए औउरा (ŌURA) किस प्रकार सहायक हो सकती है। रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं की बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद अनिवार्य है, लेकिन भारतीयों की व्यस्त और तेज़ जीवनशैली उनकी नींद में खलल डाल रही है। औउरा (ŌURA) रिंग ग्राहकों को उनके स्वास्थ के प्रति जागरिक कर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में मदद करती है। भारत हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहा है और ऐसे देश के ग्राहकों को अपनी सेवाएं देते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”
भारतीयों की नींद की आदतें: कम विश्राम का स्वास्थ्य पर असर
औउरा (ŌURA ) की रिपोर्ट में भारतीय ग्राहकों की तुलना वैश्विक ग्राहकों से की गई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हैं जहाँ लोग सबसे कम सोते हैं। भारतीय ग्राहक औसतन हर रात केवळ 6 घंटे 28 मिनिट की नींद लेते हैं, जो कि सबसे अधिक सोने वाले देशों की तुलना में लगभग 40 मिनिट कम है।
विशषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क के 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कार्य समय, देर रात की मीटिंग्स और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की आदतों के कारण भारतीयों को पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रही है। इसका सीधा असर उनकी नींद पर हो रहा है, जो हर हफ्ते एक घंटे से भी अधिक कम हो रही है। आँखो की पुतलियों की तेज हलचल भावनाओं को संतुलित करने, याद्दाश्त सुधारने और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक है। नींद की कमी के कारण अधिकांश भारतीय सुबह उठने पर खुद को तरोताजा महसून नहीं करते।
देर रात तक जगने वालों का देश, जहाँ ली जाती है दुनिया की सबसे लंबी झपकी
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
0 देर रात तक जागना: भारत में लगभग 59% औउरा (ŌURA ) ग्राहक देर रात तक जगते हैं, जौ वैश्विक स्तर पर किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। कई लोग रात के समय काम या ऑनलाईन गतिविधियाँ करना पसंद करते हैं।
0 देर से सोना, जल्ही उठना: भारतीय औसतन रात 12:14 बजे सोते हैं और सुबह 7:43 बजे उठ जाते हैं, जिससे उनकी नींद का कुल समय कम हो जाता है।
0 कंसिस्टेंट स्लीपर्स (नियमित सोने वाले): जो लोग काम के दिनों और छुट्टियों में एक ही समय पर सोते और उठते हैं, उनकी नींद की गुणवत्ता बेहतर पाई गई है।
0 दिन में नींद (पावर नैप): भारतीय सदस्य दिन के समय औसतन 53 मिनिट की पावर नैप लेते हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक है। विशेषकर सोमवार को अपनी ऊर्जा बढ़ाने के लिए भारतीय दिन में छोटी नींद लेना पसंद करते हैं। लंबी यात्रा, अंतरराष्ट्रीय कार्य समय और व्यस्त जीवनशली के कारण छोटी विश्रांति उपयोगी साबित होती है।
औउरा रिंग 4 की विशेषताएं –
औउरा रिंग 4 एक अत्याधुनिक स्मार्ट रिंग है जो स्वास्थ्य और वेलनेस से जुड़े 50 से अधिक मापदंडो की जानकारी प्रदान करती है। यह जानकारी औउरा एप्लिकेशन में सरल भाषा में उपलब्ध होती है। यह रिंग उन्नत स्मार्ट-सेंसिंग तकनीक, आधुनिक एल्गोरिदम और उच्च गुणवत्ता वाले सेंसर पर आधारित है। यह उपयोगकर्ता की उंगली के आकार, त्वचा के रंग और अन्य शारिरिक बदलावों के अनुसार खुद को अनुकुलित कर लेती है। मल्टी-वेवलेंथ सेंसर और 18 सिग्नल पाथवे की मदद से शरीर के संकेतों को सटीक रुप से रिकॉर्ड किया जाता है, जिससे उपयोगकर्ता को व्यकिगत स्वास्थ संबंधी जानकारी मिलती है।
रिंग हल्के टायटेनियम से बनाई गई है और इसके सेंसर अंदर की ओर लगे हैं, जिससे इसे दिन-रात और नींद के दौरान भी पहना जा सकता है। यह रिंग साइज़ 4 से 15 तक कुल 12 आकारों में उपलब्ध है, जो स्मार्ट रिंग श्रेणी में सबसे बड़ी रेंज मानी जाती है। यह रिंग सिल्व्हर, ब्लैक, स्टील्थ, ब्रश सिल्व्हर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड में उपलब्ध है।