अगर आप सालों से जिद्दी कब्ज से परेशान हैं तो हम आपको बाबा रामदेव के बताए रामवाण इलाज बता रहे हैं। योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप कब्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको नाशपाती, अमरूद और आम जैसे फल खाने चाहिए। इन फल में भारी मात्रा में फाइबर होते हैं और ये कब्ज दूर करने का काम करते हैं। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नाशपाती सबसे बढ़िया फल है। इस खाने के बाद आधे से एक घंटे के बाद ही पेट साफ हो जाएगा। रामदेव के अनुसार, नाशपाती कब्ज का नाश करने की परम औषधि है।
आप इस फल को सीधे खा सकते हैं या रस निकालकर पी सकते हैं। कब्ज को खत्म करने में दूसरा फल जो सबसे अधिक कारगर है वह अमरूद है। अमरूद में फाइबर और विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं। अमरूद खाने से आंतों की गति बेहतर होती है। कच्चा अमरूद हल्के रेचक जैसा काम करता है और कब्ज को आराम देता है। आम भी कब्ज के लिए बहुत बढ़िया फल है। यह फल भी पेट को साफ करने का काम करता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। कब्ज के लिए देसी आम सबसे बढ़िया काम करता है, बस बिना मसाले का होना चाहिए।
अधिक दिन कब्ज रहने से क्या होता है?
कब्ज से राहत नहीं मिलने पर पेट में भारीपन या गैस महसूस होना, पेट पूरी तरह साफ न लगना, पेट दर्द या बेचैनी जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। अगर कब्ज का सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह पुरानी हो जाती है और फिर बवासीर, भगंदर और फिशर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकती है। इसलिए कब्ज को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय रहते कब्ज का सही से इलाज करना चाहिए। कब्ज को दूर करने में लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत कारगर होता है।







