Flipkart ने सेलर्स के लिए ‘एडवर्टाइज नाउ, पे लेटर’ की शुरुआत की, जानें क्या मिलेंगे इससे लाभ? - Post2Pillar

Flipkart ने सेलर्स के लिए ‘एडवर्टाइज नाउ, पे लेटर’ की शुरुआत की, जानें क्या मिलेंगे इससे लाभ?

Flipkart

ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपने सेलर्स के लिए नवीनतम इनोवेशन ‘एडवर्टाइज नाउ, पे लेटर’ (एएनपीएल) की पेशकश की है। यह एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से सेलर्स को डिजिटल विज्ञापनों की क्षमता का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। एएनपीएल के माध्यम से सेलर्स को पहले से कोई भुगतान किए बिना ही एडवर्टाइजिंग कैंपेन चलाने का मौका मिलेगा। इससे उनकी विजिबिलिटी व पहुंच बढ़ेगी और स्ट्रेटजिक एड प्लेसमेंट के माध्यम से कारोबारी विकास के नए अवसर खुलेंगे। इस पहल ने छोटे-बड़े सभी तरह के कारोबारियों को विकास को गति देने का नया रास्ता दिया है और तेजी से बढ़ती डायनामिक डिजिटल रिटेल की दुनिया में प्रभावी तरीके से हिस्सा लेने में सक्षम बनाया है।

इसलिए इस पहल की शुरुआत की गई

पहुंच एवं भरोसा बढ़ाने के लिए शुरू की गई इस पहल में कोई ब्याज, कोई जॉइनिंग फीस, कोई जुर्माना और कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं है। विज्ञापन पर होने वाले खर्च को फ्लिपकार्ट पर अगले महीने होने वाली सेलर की कमाई में से काट लिया जाता है। सेलर्स को रियल टाइम में यह जानने का मौका मिलता है कि कैंपेन कैसा प्रदर्शन कर रहा है। साथ ही वे फ्लिपकार्ट एड्स पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम में बिलिंग पर नजर रख सकेंगे। इस व्यवस्था में प्रोडक्ट लिस्टिंग एड्स (पीएलए), प्रोडक्ट कॉन्टेक्स्चुअल एड्स (पीसीए) और रिकमेंडेड कैंपेन जैसे कई फॉर्मेट को शामिल किया गया है, जिससे वे ज्यादा स्मार्ट तरीके से और डाटा के आधार पर विज्ञापन का फैसला कर सकेंगे।

24,000 से ज्यादा सेलर्स जुड़े

अब तक इस व्यवस्था पर 24,000 से ज्यादा सेलर्स ने भरोसा जताया है। फ्लिपकार्ट के एएनपीएल फीचर ने लाइन-ऑफ-क्रेडिट आधारित फाइनेंसिंग मॉडल पेश किया है, जिसने सेलर्स द्वारा डिजिटल विज्ञापन करने के तरीके को नई परिभाषा दी है। पारंपरिक एड क्रेडिट प्रोग्राम में पहले से भुगतान करना पड़ता है या फिर पोस्टपेड मॉडल में आरओ, पीओ और कई तरह की मंजूरियों की जरूरत होती है। वहीं एएनपीएल में फ्लिपकार्ट पर सेलर की कमाई को ही कोलैटरल की तरह माना जाता है। इसमें कोई पेपरवर्क नहीं होता, जिससे पहुंच सुगम होती है और वित्तीय परेशानियां नहीं आती हैं। इस खूबी के साथ एएनपीएल ने खुद को आज की तारीख में बाजार में सबसे ज्यादा समावेशी एवं सेलर-फ्रेंडली एडवर्टाइजिंग सॉल्यूशन के रूप में प्रस्तुत किया है।

फ्लिपकार्ट ने अपने सेलर्स को सक्षम बनाने के प्रयासों को लगातार विस्तार दे रहा है और ऐसे में ‘एडवर्टाइज नाउ, पे लेटर’ इस दिशा में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम है, जो हजारों उद्यमियों के सपनों और प्रयासों के बीच की दूरी को कम कर रहा है। इस पहल से ऐसा समावेशी ई-कॉमर्स बनाने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है, जहां छोटे-बड़े हर कारोबारी के पास इस डिजिटल इकोनॉमी में कदम रखने और आगे बढ़ने के लिए जरूरी टूल्स उपलब्ध हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *