RAMPUR (POST2PILLAR):– मां काली के जयघोष के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ एवं काली माँ की मंदीर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का मंगलवार को जलभरी के साथ श्रीगणेश हुआ भगवानपुर प्रखंड के रामपुर गांव स्थित मां काली मंदिर यज्ञ मंडप से हजारों की संख्या में लोगों ने पीतवस्त्र धारण कर मंदिर पर जलभरी के लिए पहुंचे। वहां विद्वानों द्वारा मंत्रोचारण के साथ कलश में जल स्थापित किया गया। तत्पश्चात मां काली जी के जयघोष के साथ पूरा परिवेश भक्ति व श्रद्धा से सराबोर हो उठा। मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि रामपुर गांव में मां काली की झांकी उतर आयी है। हाथी घोड़ा से सुसज्जित कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। गाजे बाजे, ढोल नगाड़ा के साथ नाचते गाते लोग जलभरी किये,आचार्य सुधांशु द्विवेदी आदि संतों की टोली लोगों का मार्गदर्शन कर रही थी। वहीं कन्याएं पिला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए जय माता दी बोल रही थी। आचार्य सुधांशु द्विवेदी के सानिध्य में शुरू हो रहा यह यज्ञ 3 फरवरी को भव्य भंडारा के साथ समाप्त होगा। इस दौरान कई बड़े संत दार्शनिक चितक अपने विचार रखेंगे। इस यज्ञ में अयोध्या, मथुरा, आदि जगहों से आये संत प्रवचन करेंगे।







