बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवन पर आधारित मनीषा श्रीवास्तव द्वारा गाये गीत का हुआ भव्य लंचिंग - Post2Pillar

बाबू वीर कुंवर सिंह की जीवन पर आधारित मनीषा श्रीवास्तव द्वारा गाये गीत का हुआ भव्य लंचिंग

पटना : वीर कुँवर सिंह जात के नहीं बल्कि जमात के नेता थे। बिहार के महापुरुषों और ऐतिहासिक विरासत पर इस तरह के गीत व सिनेमा बनने चाहिए। मनीषा द्वारा वीर कुँवर सिंह जी के ऊपर बनाए इस गीत के साथ आगे भी इस तरह के कार्य करने की उम्मीद करता हूँ। उपरोक्त बातें बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजु कुमार सिंह ने आज बिहार संग्राहलय में बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव द्वारा गाये बायोग्राफी गीत बाबू वीर कुँवर सिंह अईसन ना जवानी देखनी के लंचिंग के अवसर पर कही। विदित हो कि बिहार के गौरव व 1857 क्रांति के महानायक वीर कुँवर सिंह के ऊपर सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव ने गाया है।‌ इस गीत को लिखा है संजय चतुर्वेदी ने जबकि संगीत दिया है प्रभाकर पांडेय ने। इसके वीडियो निर्देशक अभिषेक भोजपुरिया हैं। बिहार संग्रहालय में हुए लंचिंग के कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजनी कुमार सिंह ने किया। आशीर्वचन सेवक संजयनाथ जी महाराज पीठाधीश्वर वामपीठ, विधायक रश्मी वर्मा, एम एल सी अनिल शर्मा, एम एल सी निवेदिता सिंह, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस गीत का पोस्टर लंचिंग किए। इस अवसर पर साहित्यकार, सिनेमा प्रेमी, व लोकगीत प्रेमी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन सुमित श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार सिन्हा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *