प्योर ने लॉन्च किया प्योरपावर ग्रिड, ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में भारत के प्रयास में योगदान - Post2Pillar

प्योर ने लॉन्च किया प्योरपावर ग्रिड, ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में भारत के प्रयास में योगदान

PurePower
concept of a modern high-capacity battery energy storage system in a container located in the middle of a lush meadow with a forest in the background. 3d rendering

नई दिल्ली। ऊर्जा भंडारण उत्पाद और ई-मोबिलिटी दोपहिया वाहन (2डब्ल्यू) के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, प्योर (PURE) ने आज दिल्ली में बैटरी आधारित 5 मेगावाट प्रति घंटा (एमडब्ल्यूएच) ग्रिड स्टोरेज उत्पाद, प्योरपावर ग्रिड (PuREPower Grid) लॉन्च करने की घोषणा की। यह नवोन्मेषी उत्पाद, भारत के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को बदलने, ग्रिड स्थिरता बढ़ाने और अक्षय ऊर्जा स्रोतों के एकीकरण में तेज़ी लाने के लिए तैयार है। प्योरपावर ग्रिड 5 मेगावाट प्रति घंटा के कंटेनरीकृत उत्पाद के रूप में उद्योग में मान्यता हासिल कर चुकी है। इसमें इन-बिल्ट सोलर और पीसीएस है और इसमें प्योर को 10 से अधिक प्रमुख अक्षय ऊर्जा ईपीसी कंपनियों और बड़े उद्योगों से रुचि पत्र (ईओआई) मिले हैं।

ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की मांग बढ़ रही

भारत में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणालियों (बीईएसएस) की मांग बढ़ रही है और इस दशक के अंत तक बाज़ार के 36 अरब डॉलर से अधिक के स्तर तक पहुंच जाने का अनुमान है, जो देश की महत्वाकांक्षी 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा को एकीकृत करने की प्रतिबद्धता और 2030 तक 200 गीगावाट प्रति घंटा से अधिक के बेस (BESS) की आवश्यकता से प्रेरित है। एक दशक से अधिक के डिज़ाइन और मेक इन इंडिया अनुभव के साथ प्योर की उन्नत प्रौद्योगिकी ने हमें ग्रिड-स्केल खंड में किफायती और अत्याधुनिक उत्पाद प्रदान करने में मदद की है।

प्योरपावर ग्रिड उच्च ऊर्जा घनत्व वाली बैटरियों, 5वीं पीढ़ी के पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ बनाया गया है, और निर्बाध रिमोट मॉनिटरिंग तथा 100% अपटाइम के लिए इसमें क्लाउड एवं प्रेडिक्टिव एआई को शामिल किया गया है, जिससे व्यवधान कम से कम होते हैं और परिचालन दक्षता बढ़ती है। प्योरपावर ग्रिड में व्यापक बहु-स्तरीय थर्मल प्रबंधन/शीतलन प्रणाली है, जिसमें सेल-स्तर पर नैनो-पीसीएम कूलिंग, पैक-स्तर पर लिक्विड कूलिंग और रैक-स्तर पर कूलिंग शामिल है। यह सरल डिज़ाइन दक्ष ऊष्मा अपव्यय (हीट डिसिपेशन) की गारंटी देता है, टिकाऊ बनाता है, बेहतर राउंड ट्रिप दक्षता प्रदान करता है और विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रदान करता है।

प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण और स्पेयर पार्ट (अतिरिक्त कल-पुर्ज़े) के साथ आसानी से उपलब्ध स्थानीय सेवा, ऊर्जा हितधारकों के लिए बेहतर और कुशल परिसंपत्ति प्रबंधन सुनिश्चित करती है।

भारत के ऊर्जा परिवर्तन के दिशा में बड़ा कदम

डॉ. निशांत डोंगरी ने इस लॉन्च के अवसर पर कहा ” प्योरपावर ग्रिड बाद एक उत्पाद नहीं है; यह भारत के ऊर्जा परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक है। हमने बैटरी प्रौद्योगिकी और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में अपनी गहन विशेषज्ञता का उपयोग ग्रिड के स्तर के उत्पाद के निर्माण के लिए किया है जो शक्तिशाली, इंटेलीजेंट और किफायती है। प्योरपावर ग्रिड स्थिरता और नवीकरणीय ऊर्जा के निर्बाध एकीकरण में योगदान देगा। प्योरपावर ग्रिड ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड, राइट ऑफ वे और डिस्ट्रीब्यूशन अपग्रेड की महंगी और समय लेने वाली गतिविधियों को समाप्त कर ईएसएस उत्पादों के एकीकरण के साथ ईवी के लिए फास्ट चार्जर अपनाने को भी बढ़ावा देगा।”

प्योर की अपने प्योरपावर होम और प्योरपावर कमर्शियल उत्पादों के साथ घरों और व्यवसायों में पहले से ही सशक्त मौजूदगी है और 5 मेगावाट प्रति घंटा के प्योरपावर ग्रिड उत्पाद के दिल्ली में शुभारंभ से इसका सौर एवं पवन परियोजनाओं, बड़े वाणिज्यिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों और राजमार्गों पर आने वाले 1000 से अधिक ईवी फास्ट चार्जिंग स्टेशनों में उपयोग हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *