पटना में इतिहास रचती माँ-बेटी की जोड़ी: नन्हे कराटेकारों से गूंजा अनिशाबाद

Post2Pillar:- राजधानी पटना के अनिशाबाद स्थित होटल पॉन्ड व्यू में रविवार को फाइटर मार्शल आर्ट्स के बैनर तले आयोजित _4th Patna District Wado-Kai Karate Championship 2026_ का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और नन्हे चैंपियंस के जोश के साथ हुआ। आत्मरक्षा, अनुशासन और खेल भावना को समर्पित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता ने पटना के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

पटना के प्रतिष्ठित स्कूलों, कॉलेजों और कराटे अकादमियों के सैकड़ों चुनिंदा खिलाड़ियों ने काता (Kata) और कुमिते (Kumite) की तकनीकी स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। लेकिन पूरे आयोजन का दिल जीत लिया महज 6-7 साल के नन्हे कराटेकारों ने, जो सीनियर ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों के साथ एक ही मैट पर पूरे आत्मविश्वास से उतरे। हर पंच, हर किक पर हॉल तालियों से गूंज उठा। समापन पर सभी विजेताओं को भव्य ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र से नवाजा गया।

कार्यक्रम की गरिमा बनीं माँ-बेटी की जोड़ी: 

इस आयोजन की मुख्य अतिथि LBFC TRUST की फाउंडर व चेयरपर्सन _रागिनी पटेल_ रहीं। उनके साथ सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बिहार की पहली मिनी मॉडल और जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट _लाडो बानी पटेल_ मौजूद रहीं। _रागिनी पटेल व लाडो बानी पटेल माँ-बेटी हैं, जो समाज सेवा और बाल विकास के क्षेत्र में अपने सराहनीय कार्यों के लिए पूरे बिहार में जानी जाती हैं। इसी विशेष पहचान के चलते आयोजकों ने उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया था।_ दीप प्रज्वलन के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने के बाद दोनों ने नन्हे विजेताओं को अपने हाथों से मेडल पहनाकर उनका उत्साह दोगुना कर दिया।मैट से बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रागिनी पटेल ने कहा, “5-6 साल के बच्चों को सीनियर खिलाड़ियों के साथ एक मंच पर पूरे जोश से लड़ते देखना मेरी आंखों को सुकून दे गया। हर बच्चे की आंखों में ‘Strong Mind and Healthy Body’ का आत्मविश्वास दिख रहा था। याद रखिए, खेल में हार-जीत होती है, लेकिन मेरे लिए मैट पर उतरने वाला हर बच्चा भारत का चैंपियन है।”

Self Defence For All’ का संकल्प:

रागिनी पटेल ने आगे कहा, “आज खेल सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि नाम, पहचान और सम्मानजनक करियर का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। LBFC TRUST का मिशन ‘Self Defence For All’ है। हम जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को तराशने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बहुत जल्द हम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट्स का आयोजन करेंगे, ताकि बिहार का बच्चा दुनिया के हर मंच पर तिरंगा लहराए।”

उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए फाइटर मार्शल आर्ट्स के मुख्य कोच व आयोजक _सेंसेई धर्मेंद्र कुमार (3rd Dan Black Belt / B.P Ed) Manisha Singh_ और उनकी पूरी टीम के समर्पण व अथक मेहनत की दिल खोलकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *