गुरूग्राम, BMW Group India ने एक बार फिर से कारों की अब तक की अधिकतम सालाना बिक्री के साथ कारोबार के डायनामिक माहौल में लगातार बेहतरीन परफोर्मेन्स प्रदर्शित किया है। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2025 में 18,001 कारें बेचीं और इस दृष्टि से सालाना 14 फीसदी से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि के दौरान BMW ने 17,721 युनिट्स तथा MINI ने 730 युनिट्स डिलीवर कीं। वहीं BMW Motorrad ने 5,841 मोटरसाइकलों की डिलीवरी दी।
ब्राण्ड की मजबूती और भारतीय उपभोक्ताओं में इसके प्रति खास लगाव के चलते BMW Group India ने दो अंकों में विकास तथा पिछले चार सालों में अब तक की अधिकतम सेल्स दर्ज की है। 2025 में हर महीने और हर तिमाही में अब तक की अधिकतम सेल्स परफोर्मेन्स देखने को मिली, तिमाही की ग्रोथ रेट भारत में एवरेज लक्ज़री सेगमेन्ट से अधिक रही। चौथी तिमाही यानि अक्टूबर से दिसम्बर के दौरान कारों की अधिकतम बिक्री दर्ज करते हुए 6023 युनिट्स बेची गईं, इस दृष्टि से 17 फीसदी सालाना से अधिक बढ़ोतरी हुई।
इस अवसर पर हरदीप सिंह ब्रार, प्रेज़ीडेन्ट एवं सीईओ, BMW Group India ने कहा, ‘‘2025 BMW Group India के लिए रिकॉर्ड-तोड़ साल रहा है, इस दौरान हमने अब तक की अधिकतम सेल्स दर्ज की। हमने कारों की बिक्री में 18,000 युनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया, वास्तव में हम 14 फीसदी से अधिक की ज़बरदस्त रेट के साथ आगे बढ़ रहे हैं, जो लक्ज़री सेगमेन्ट में एवरेज ग्रोथ रेट से काफी अधिक है। ये आंकड़े उपभोक्ताओं के हमारे ब्राण्ड में भरोसे और उनकी महत्वाकांक्षाओं की पुष्टि करते हैं। सभी सेगमेन्ट्स में सेल्स के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं फिर चाहे इंटरनल कंबशन इंजन हों, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एसएवी या सेडान या लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स। लक्ज़री इलेक्ट्रिक सेगमेन्ट में हमारा नेतृत्व न सिर्फ सस्टेनेबल मोबिलिटी को गति प्रदान कर रहा है बल्कि भारत में लक्ज़री कार मार्केट के बढ़ते आकार के लिए नई संभावनाएं भी उत्पन्न कर रहा है। आने वाले समय में भी हम अपनी विशेषताओं- शीर ड्राइविंग प्लेज़र, अनपेरेलल कस्टमर सेंट्रीसिटी और रोबस्ट डीलर नेटवर्क- पर ध्यान केन्द्रित करते हुए हमारे उपभोक्ताओं को हर कदम पर श्रव्ल् का अनुभव प्रदान करते रहेंगे।“
2025 में BMW Group India ने एग्रेसिव प्रोडक्ट ऑफेन्सिव को अपनाते हुए BMW, MINI, BMW Motorrad ब्राण्ड्स के तहत 20 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। इस रोलआउट ने सबसे आकर्षक लक्ज़री पोर्टफोलियो को सुनिश्चित किया है जिसमें नई जनरेशन के लॉन्च जैसे BMW iX1 Long Wheelbase, BMW X3, BMW 2 Series Gran Coupe, MINI JCW Countryman All, MINI Convertible शामिल हैं। मोटरसाइकल सेगमेन्ट को BMW R 1300 GS Adventure और हाई परफोर्मेन्स BMW S 1000 RR के साथ सशक्त बनाया गया है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी)
सस्टेनेबल मोबिलिटी में अग्रणी होने के नाते, BMW Group India ने 2025 में भी मोस्ट प्रेफर्ड लक्ज़री ईवी ब्राण्ड के रूप में अपनी स्थिति को बरक़रार रखा है। 2025 में 200 से अधिक सालाना विकास दर के साथ 3,753 BMW and MINI ईवी बेचे गए। आधुनिक प्रोडक्ट्स एवं ब्राण्ड के भरोसे के चलते जीएसटी 2.0 के बाद BMW and MINI ईवी की मांग लगातार बढ़ी है।
BMW Group India भारत में लक्ज़री इलेक्ट्रिक सेगमेन्ट में सबसे बड़ा मार्केट शेयर बनाती है। साल के दौरान कुल बिक्री में ईवी की सेल्स 21 फीसदी रही जो पिछले साल की तुलना में 8 फीसदी अधिक थी। BMW EVs दोनों सेगमेन्ट्स – top-end – BMW i7 और entry level – BMW iX में लीडर बने हुए है। iX1न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि भारत में प्रीमियम ईवी सेगमेन्ट के लिए भी सबसे ज़्यादा बिकने वाला ईवी रहा।
BMW Group India ने शानदार प्रोडक्ट्स, सुविधाजनक चार्जिंग, अश्योर्ड बाय-बैक एवं ओनरशिप की आकर्षक लागत के बेहतरीन संयोजन के साथ लक्ज़री इलेक्ट्रिक का प्रतिष्ठित सिस्टम बनाया है। 2025 में उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कई पहलों की शुरूआत की गई जैसे डेस्टिनेशन चार्जिंग, स्मार्ट ई-राउटिंग, चार्जिंग कन्सीयज, हाई परफोर्मेन्स इलेक्ट्रिक कॉरीडोर आदि। इसके अलावा BMW और MINI के उपभोक्ता कई अग्रणी सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी के परिणामस्वरूप 6000 से अधिक चार्जिंग पॉइन्ट्स को एक्सेस कर सकते हैं। लक्ज़री सेगमेन्ट में ईवी की बात करें तो सात कारों एवं दो स्कूटरों के साथ कंपनी व्यापक रेंज लेकर आती हैः BMW i7, BMW iX, BMW i5, BMW i4, BMW iX1 Long Wheelbase, MINI Countryman E, MINI Countryman SE ALL4, BMW CE 04, BMW CE 02
लॉन्ग व्हीलबेस रेंज
BMW रेंज में लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स लगातार बेहतरीन परफोर्मेन्स दे रहे हैं और इस सेगमेन्ट में 8,608 युनिट्स की बिक्री के साथ 162 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी देखी गई है। लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स अब BMW की सेल्स का 50 फीसदी हिस्सा बनाते हैं, जो पिछले साल 29 फीसदी था। भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए इन मॉडल्स में ज़्यादा स्पेस, लक्ज़री माहौल एवं आराम को सुनिश्चित किया गया है, जिसके चलते देश के लक्ज़री उपभोक्ता इन मॉडल्स को खूब पसंद कर रहे हैं। 3 सीरीज़ BMW के लिए और इस सेगमेन्ट में भी सबसे ज़्यादा बिकने वाली प्रीमियम सेडान रही है।
स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स (एसएवी)
BMW Group India के एसएवी ने 10,748 युनिट्स के साथ 22 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। अपनी वर्सेटिलिटी, स्पेस एवं डायनामिक्स के चलते एसएवी सेगमेन्ट कुल सेल्स का 60 फीसदी हिस्सा बनाता है। BMW X1 सबसे ज़्यादा बिकने वाली एसएवी रही, इसके बाद BMW X5 की बिक्री अधिकतम दर्ज की गई।
MINI
MINI इंडिया ने 2025 में 730 युनिट्स बेचीं और 3 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। पिछली तिमाही के दौरान ब्राण्ड ने नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च जैसे MINI Convertible, MINI Countryman JCW ALL4, MINI Countryman SE ALL4के साथ अपने मॉडल पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। सबसे ज़्यादा बिकने वाले मॉडल MINI Cooper S ने 47 फीसदी से अधिक सालाना बढ़ोतरी देखी है।
BMW Motorrad
BMW Motorrad ने 2025 में 5,841 मोटरसाइकलें बेचीं। BMW G 310 RR सबसे ज़्यदा बिकने वाले स्मार्ट-सीसी बाईक रही, जिसकी डिलीवरी में 24 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई। BMW Motorrad भारत में हाई-परफोर्मेन्स बाईक सेगमेन्ट में अग्रणी प्रीमियम मोटरसाइकल ब्राण्ड रहा। हाई-एंड इम्पोर्टेड बाईक के पोर्टफोलियो में भी 7 फीसदी सालाना बढ़ोतरी हुई, जहां BMW S 1000 RR, BMW 900 GS / GSA, BMW 1300 GS / GSA की मांग सबसे अधिक रही।
Retail.NEXT: यह इमर्सिव रीटेल कॉन्सेप्ट उपभोक्ताओं को दे रही है शानदार अनुभव
Retail.NEXT के लॉन्च के साथ BMW Group India का उद्देश्य ऐसे भविष्य अनुकूल रीटेल स्पेस का निर्माण करना है, जहां न सिर्फ वाहनों का प्रदर्शन किया जाए बल्कि जो लक्ज़री, इनोवेशन एवं उपभोक्ताओं के संतोष के लिए ब्राण्ड की प्रतिबद्धता पर भी खरे उतरें। आज देश के 40 शहरों में तीनों ब्राण्ड्स के कुल टचपॉइन्ट्स की संख्या 97 पर पहुंच गई है। 2026 में कंपनी 18 शहरों में 19 नए आउटलेट्स शामिल करेगी।
BMW इंडिया फाइनैंशियल सर्विसेज़
अपने आधुनिक ‘BMW स्मार्ट फाइनैंस’ सॉल्युशन्स के माध्यम से ठडॅ इंडिया फाइनैंशियल सर्विसेज़ ने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट मूल्य एवं मन की शांति प्रदान की है। इनके फाइनैंशियल प्रोडक्ट्स, कई आकर्षक फायदे लेकर आते हैं जैसे कम मंथली इंस्टॉलमेन्ट, अश्योर्ड बाय-बैक, फ्लेक्सिबल एंड-ऑफ-टर्म ऑप्शन्स और आसानी से नई कार में अपग्रेड करने की आज़ादी। ओनरशिप को आसान एवं अधिक सुलभ बनाकर BMW फाइनैंशियल सर्विसेज़ भारत में ग्रुप ब्राण्ड्स के लिए कस्टमर लॉयल्टी एवं सेल्स को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।







