आज मंगलवार है। मंगलवार संकट मोचन हनुमान जी का दिन है। इस दिन हनुमान जी पूजा करने का विशेष महत्व है। कलयुग में हनुमान जी संकटमोचन हैं। अगर आप भी इस दिन हनुमान जी पूरा करते हैं तो हम आपको कुछ सलाह दे रहे हैं। इनको फॉलो कर आप न सिर्फ अपने सभी अमंगल को दूर कर पाएंगे बल्कि सभी मनोकामना भी पूरी कर लेंगे। आइए जानते हैं कि मनोकामना पूर्ति के लिए हनुमान जी की पूजा कैसे करें, इस बारे में पोस्ट2पीलर ने पंडित राजन उपाध्याय से बात की। उन्होंने क्या बताया, आइए जानते हैं।
इस तरह करें पूजा
ज्योतिषाचार्य राजन उपाध्याय बताते हैं कि मंगलवार के दिन हनुमान जी पूरा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत होकर घर की साफ सफाई करें और स्नान करें। अगर गंगा जल हो तो नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें। अब लाल रंग के वस्त्र पहनें और जल में लाल रंग मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल चढ़ाते समय ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें और इसके बाद हनुमान जी की विधि विधान के साथ पूजा करें।
हनुमान जी की पूजा का आरंभ धूप, दीपक, लाल रंग के फूल, फल, सिंदूर अर्पित कर करें. इसके बाद हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें। हनुमान जी की पूजा में हनुमान चलीसा और सुंदर काण्ड का पाठ विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए हनुमान जी की पूजा में सुंदर काण्ड का पाठ अवश्य करना चाहिए। पूजा का समापन आरती के साथ करें और हनुमान जी से सुख, समृद्धि, बल, बुद्धि, विद्या और शक्ति दान देने की प्रार्थना करें। अब पूजा में हुई सभी प्रकार की गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। इस तरह से हनुमान जी की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मनोकामना पूरी करने के लिए करें ये काम
- पंचमुखी दीप जलाएं: मनोकामना पूरी करने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा में पंचमुखी दीपक जलाएं। ऐसी मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा में पंचमुखी घी का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इतना ही नहीं व्यक्ति की धन धान्य में वृद्धि होती है।
- मीठी रोटी और आटे का लड्डू चढ़ाएं: मंगलवार के दिन मीठी रोटी और बूंदी के लड्डू का भोग हनुमानजी को अर्पित करना चाहिए। हनुमान जी को लड्डुओं और मीठी रोटी का भोग लगाने से व्यक्ति की विशेष वरदान प्राप्त होता है। मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ साथ व्यक्ति की सारी इच्छाएं भी पूरी होती है।
- सिंदूर और चमेली तेल अर्पित करें: हनुमान की पूजा में सिंदूर और चमेली के तेल का विशेष महत्व बताया गया है। हनुमान जी की पूजा में विशेष रूप से सिंदूर और चमेली के तेल चढ़ाने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को वरदान देते हैं। साथ ही व्यक्ति के रुके हुए काम बनने लगते हैं। इतना ही नहीं आर्थिक स्थिति भी व्यक्ति मजबूत होती है।
- तुलसी पत्ते की माला अर्पित करें: अगर किसी व्यक्ति की मंगल की महादशा या मंगल दोष है तो ऐसे लोगों को तुलसी के पत्ते लेकर उसपर राम नाम लिखकर तुलसी के पत्ते की माला हनुमानजी को अर्पित करें कम से कम ये उपाय 7 मंगलवार जरूर करें। वैसे 40 मंगलवार यह उपाय आप करते हैं तो आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा आपको लाभ खुद ब खुद दिखाई देने लेंगे।
- आम या केला का फल चढ़ाएं: मंगलवार के दिन हनुमान जी को आम जरूर अर्पित करें। जिन लोगों को वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही है या स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो हनुमानजी को मंगलवार के दिन गर्मी के मौसम में आम अर्पित करें। गर्मी के बाद आप चाहें तो हनुमानजी को केले अर्पित कर सकते हैं। यह उपाय भी कम से कम 5,7,11 या 21 बार जरूर करें।







