वोटर अधिकार यात्रा: राहुल को देखने के लिए पेड़-बसों पर चढ़े लोग, औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में की पूजा - Post2Pillar

वोटर अधिकार यात्रा: राहुल को देखने के लिए पेड़-बसों पर चढ़े लोग, औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में की पूजा

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। पहले दिन यात्रा सासाराम से शुरू होकर औरंगाबाद पहुंची थी। इस यात्रा का आज, दूसरा दिन है। आज यह यात्रा औरंगाबाद स्थित देव सूर्य मंदिर से शुरू होकर अम्बा, कुटुंबा क्षेत्र से होते हुए रफीगंज पहुंचेगी। आज दूसरे दिन के यात्रा के दौरान राहुल गांधी औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में की पूजा अर्चना की। राहुल गांधी को देखने के लिए लोग पेड़-बसों पर चढ़े गए। काफिला फिलहाल गयाजी के डबूर में रुका है। शाम साढ़े पांच बेज खालिक पार्क में जनसभा होगी। आपको बता दें कि इस बार राहुल गांधी पैदल मार्च के बजाय वाहन से याख कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान दोनों नेता स्थानीय लोगों से लगातार मुलाकात भी कर रहे हैं।

देव का सूर्य मंदिर आखिर इतना खास क्यों?

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर यात्रा केवल धार्मिक आस्था का मामला नहीं था, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक संदेश भी साफ दिखाई देता है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर मंदिर दर्शन की तस्वीरें साझा की और लिखा कि उन्होंने बिहार की तरक्की, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। यह जनता को यह संकेत देने की कोशिश है कि वे परंपरा और विकास दोनों को समान रूप से महत्व देते हैं।

तेजस्वी ने इस ऐतिहासिक सूर्य मंदिर की एक खास बात पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि सामान्यतः सूर्य मंदिरों का मुख पूर्व दिशा की ओर होता है, लेकिन देव का यह मंदिर पश्चिम दिशा की ओर है, जो इसे धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से बेहद विशिष्ट बनाता है। मंदिर प्रशासन की ओर से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

भारी संख्या में भीड़ उमड़ी

इस यात्रा में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी नजर आ रहे है। यात्रा में भीड़ इतनी ज्यादा है कि राहुल गांधी भी उसमें गुम हो गए। औरंगाबाद से शुरू होते हुए ये यात्रा अम्बा और कुटुंबा क्षेत्र से होते हुए रफीगंज तक पहुंचने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम के समय दोनों नेता जनता को संबोधित भी करने वाले हैं। इस यात्रा को लेकर लगातार बड़े पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *