नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–
जिस तरह से देश की सीमा पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी के कारण ही हम अपने अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं और हम सुरक्षित भी रहते हैं। ठीक उसी तरह अभी वर्तमान में कोरोना की जंग में रात दिन सुरक्षाकर्मी अपने घर संसार को छोड़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे कोरोना फाइटरो को आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हौसला आफजाई करते हुए उनके ऊपर पुष्प की वर्षा की और आरती उतारकर सम्मान किया।
इस दौरान हौसला अफजाई करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता गौरव कुमार उर्फ दीपू ने कहा कि पूरे देश में आज कोरोना वायरस से जो महामारी फैली है। हमारे जिला के जवान जिस तरह से रात-दिन सदैव तत्पर है अपनी जिंदगी को दांव पर रखकर और अपने घर द्वार को छोड़कर हम लोगों की सेवा में जो लगे हैं ताकि हम लोग सुरक्षित रहें और पूरा जिलाबासी भी सुरक्षित रहे इसीलिए आज हम कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना फाइटर के ऊपर पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया है।ताकि हमारी जितनी भी जवान है उनका हौसला बुलंद रहे,क्योंकि इनके कारण ही इस नालन्दा जिला समेत पूरे देश में लोग सुरक्षित रहें। क्योंकि अगर ये सुरक्षाकर्मी है देश के जवान हैं तभी हमलोग सुरक्षित है।वही सुरक्षाकर्मी इस सम्मान से काफी खुश दिखे और लोगो ने इस सम्मान के लिए धन्यवाद भी दिया।