नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-
बीते ए
क दिन पूर्व बिहार शरीफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के डॉक्टर में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गई। आनन-फानन में सभी पदाधिकारी जो डॉक्टर साहब के संपर्क में थे उनकी सेंपलिंग्स कराई गई। आज प्रशासन के द्वारा अग्रिम कार्रवाई करते हुए सकुनत इलाके को प्रशासन के द्वारा सील किया गया। गौरतलब है कि डॉक्टर साहब इसी सकुनत इलाके में रहते हैं। इसके पूर्व भी जिस इलाके से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं उस इलाके को सील किया गया था। जिसमें सेखाना और खासगंज मोहल्ला शामिल है। आज सकुनत इलाके को प्रशासन के द्वारा सील करने के बाद उस इलाके में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। उसके बाद सेखाना और खासगंज इलाके को भी ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि उन सभी इलाकों में ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है। जिस इलाके में कोरोना के पॉजिटिव मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एहतियातन के तौर पर इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है जो सिल की गई इलाकों पर पूरी तरह से नजर रखने का काम करेंगे।