नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट
!
एनएच 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केना मोड़ के समीप एम्बुलेंस ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे एम्बुलेंस चालक की मौत घटना स्थल पर हीं हो गई जबकि एम्बुलेंस पर सवार रोगी व उनके दो परिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गये घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जख्मी रोगियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल काॅलेज व पीएमसीएच रेफर कर दिया | पुलिस ने मृत चालक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौप दिया गया मृतक एम्बुलेंस चालक की पहचान रोह थाना क्षेत्र के समरैठा निवासी कृष्णदेव यादव के 25 वर्षीय पुत्र लालू यादव के रूप में की गई है बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि शाहपुर ओपी क्षेत्र के जमुआवा निवासी राजीव कुमार पकरीबरावां थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था जिसे इलाज के लिए पकरीबरावां सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था | सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जख्मी राजीव की स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया रेफर राजीव को उनकी पत्नी अमिता देवी तथा संबंधी नरहट पावर सब स्टेशन में पदस्थापित सुनील कुमार प्राइवेट एम्बुलेंस से लेकर पटना जा रहे थे तभी रास्ते में केना मोड़ के समीप पटना की ओर जा रही गिट्ट लोड ट्रक संख्या JH-12J-7474 ने अचानक पावर ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे रहे एम्बुलेंस संख्या BR-01PJ-2247 ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे चालक लालू की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि एम्बुलेंस पर सवार जख्मी राजीव, उनकी पत्नी अमिता और परिजन सुनील गंभीर रूप से जख्मी हो गया | मिली जानकारी के अनुसार राजीव पटना के एक निजी क्लीनिक में जीवन और मौत के साथ संघर्ष कर रहा है जबकि जख्मी सुनील का इलाज पावापुरी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है वहीं जख्मी राजीव की पत्नी का भी इलाज निजी क्लीनिक में किया जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंच शव को देख दहाड़ मारकर रोने लगे | लालू का शव गांव पहुंचते ही पूरा गांव में मातम छा गया मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा बना है |